{"_id":"5b12d3484f1c1baf6e8b5ec3","slug":"71527960392-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिमला में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला पुलिस ने शहर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इसमें संलिप्त एक महिला और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाना सदर पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस की रेड में मिली नेपाली मूल की युवती को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। शनिवार को उक्त रेड में पकड़ी गई महिला और व्यक्ति को कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
शुक्रवार रात करीब आठ बजे थाना सदर प्रभारी की अगुवाई में राम बाजार के एक रेस्ट हाउस में पुलिस टीम ने पुख्ता जानकारी मिलने पर रेड की। यहां सिरमौर निवासी और सोलन में नौकरी करने वाले एक व्यक्ति और अवैध धंधा करवाने की आरोपी शिमला की महिला और पीड़िता नेपाली युवती को पकड़ा। तीनों से पूछताछ की और दो को गिरफ्तार कर लिया गया। युवती से उसके परिजनों का पता लगाकर उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन
एएसपी शिमला प्रवीर ठाकुर ने बताया कि अब तक पुलिस को रेस्ट हाउस मालिक की संलिप्तता का प्रमाण नहीं मिला है। पकड़ी गई महिला से की पूछताछ में सामने आया है कि वह पिछले करीब डेढ़ साल से इस धंधे को चला रही है। पकड़े गए पुरूष ने बताया कि वह सोलन में नौकरी करता है और यहां किसी काम के सिलसिले में आया था। फिलहाल पुलिस अपने स्तर पर पकड़े गए इस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन