{"_id":"5a1705394f1c1b68678bd9d4","slug":"71511458105-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीयू में शातिर ने महिला का पर्स उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीडीयू में शातिर ने महिला का पर्स उड़ाया
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। कोटखाई से डीडीयू अस्पताल में अपनी मां का इलाज करवाने पहुंची एक महिला का पर्स शातिर चुरा ले गया है। महिला के पर्स में सोने का मंगल सूत्र, कान के झुमके, चांदी की पायल, पांच सौ रुपये की नकदी के अलावा सूट भी था। पर्स चोरी होने के बाद महिला ने इसकी शिकायत अस्पताल स्थित चौकी में की है। पुलिस शिकायत के बाद मामले की जांच कर रही है।
जोनल अस्पताल डीडीयू में यह घटना वीरवार दोपहर 3:23 बजे की है। कोटखाई की रहने वाली रीता अपनी मां उमा देवी के साथ इलाज करवाने के लिए अस्पताल पहुंची थी। पर्ची बनाने के बाद महिला 7 नंबर की मेडिसन ओपीडी में पहुंची। इस बीच वह अपनी बारी का इंतजार कर रही थी। जैसे ही महिला का नंबर आया तो वह ओपीडी के बाहर पर्स रखकर मां के साथ भीतर चली गई। जब वह कुछ देर बाद बाहर लौटी तो देखा कि वहां से पर्स गायब था। इस बीच अन्य मरीजों और तीमारदारों से पूछताछ की तो उन्होंने यहां पर किसी भी तरह के पर्स न होने की बात की। इसके बाद महिला को अहसास हुआ कि उसका पर्स चोरी हो गया है। पर्स में कई हजारों रुपये का मंगलसूत्र और अन्य गहने थे। इसके बाद महिला ने इसकी शिकायत चौकी में की। इसके बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू की। शुरुआती जांच में पुलिस ने शातिर की पकड़ सीसीटीवी कैमरे से करने चाही। बताया जा रहा है कि शातिर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। इसके बाद पुलिस ने इस व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है। उधर, अस्पताल में चोरी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व में भी ओपीडी में भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने यहां से मरीजों और तीमारदारों की जेबें काटकर पैसे चुराकर गायब हो गए हैं। महिला का कहना है कि शातिर चोर शायद पहले से ही रेकी कर रहा हो, जिसके बाद ही उसने चोरी की है। डीडीयू अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनसे आरोपी की पहचान हो सकती है। सीएमओ नीरज मित्तल ने बताया कि चोरी की शिकायत महिला ने चौकी में कर दी है। जांच चल रही है।