{"_id":"22d2105717462633233a85f3775767f0","slug":"7-years-old-girl-burn-alive-in-house-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुग्गी में भड़की आग, जिंदा जल गई मासूम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झुग्गी में भड़की आग, जिंदा जल गई मासूम
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Thu, 06 Nov 2014 10:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के ऊना के जलग्राम में झुग्गी में सोई बच्ची जिंदा जल गई। दोपहर के समय झुग्गी में अचानक आग भड़क उठी। सात साल की मासूम झुग्गी में अकेली थी। आग लगने से जिंदा जल गई। परिजन दिन के समय काम पर गए थे।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के दरभंगा इलाके का सीता राम जलग्रां में रहता है। बुधवार सुबह सीता राम काम पर चला गया था। उसकी सात साल की बेटी रानी पीछे अकेली थी। दिन के समय रानी झुग्गी में सोई हुई थी।
विज्ञापन
इसी दौरान आग लग गई और रानी जिंदा इसमें जल गई। आग का पता चलते ही आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़े, लेकिन देर हो चुकी थी। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। आग की लपटें देखकर पास के लोग भागे-भागे घटनास्थल पहुंचे और पानी की बाल्टियों से आग को बुझाया।
विज्ञापन
लेकिन तब तक आग की चपेट में आने सात वर्षीय बच्ची रानी बुरी तरह से झुलसने से उसकी मौत हो गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। एसपी अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।