फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   7 arrested including student with Chitta and charas in shimla

राजधानी में चिट्टे और चरस के साथ छात्र समेत 7 गिरफ्तार

Thu, 25 Oct 2018 09:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 25 Oct 2018 09:34 PM IST
विज्ञापन
7 arrested including student with Chitta and charas in shimla
पुलिस ने चिट्टे और चरस के दो मामलों में सात युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक कॉलेज छात्र भी शामिल हैं। बुधवार देर शाम पुलिस ने ढली के पास चार युवकों से 3.27 ग्राम चिट्टा और दूसरे मामले में पंथाघाटी के पास तीन युवकों से 44 ग्राम चरस पकड़ी।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे पुलिस की टीम ढली बाईपास सड़क पर गश्त पर थी। इसी दौरान लंबीधार के पास एक गाड़ी पहाड़ी की ओर खड़ी थी और कुछ युवक इसमें नशे के पदार्थ का इस्तेमाल कर रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने जब इन युवकों से पूछा तो वह घबरा गए। इसके बाद पुलिस ने तलाशी ली तो प्रदीप (26), विकास कंवर (25) दिनेश (26) और नविंद्र कंवर (27) से 3.27 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसमें तीन युवक ठियोग के रहने वाले हैं जबकि एक युवक भट्ठाकुफर का निवासी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नशे के सौदागरों का लगाएंगे पता : डीएसपी 

7 arrested including student with Chitta and charas in shimla

दूसरे मामले में पंथाघाटी से तीन युवकों को 44 ग्राम चरस के साथ दबोचा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि पंथाघाटी में एक स्नूकर में युवक कई दिनों से नशीले पदार्थ का इस्तेमाल कर रहे हैं।

इसके बाद कसुम्पटी चौकी से पुलिस टीम ने स्नूकर में देर रात रेड की और तलाशी ली। इसमें अर्की के निशांत शर्मा (25) से 20, ठियोग के सूरज भान (25) से 5 ग्राम और किन्नौर के राज कुमार (23) से 19 ग्राम चरस मिली।

पुलिस ने इन्हें भी गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक युवक शहर के सरकारी कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। पुलिस ने वीरवार को इन सभी सात आरोपियों को अदालत में पेश किया।

अदालत ने इन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। डीएसपी पुलिस हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने पुष्टि करते हुए कहा इन आरोपियों से नशे के सौदागरों का पता किया जाएगा।

पुलिस अब यह पता लगाएगी कि युवकों ने नशे की सामग्री कहां से खरीदी थी। चिट्टे के अभी तक एक दर्जन से अधिक मामले पुलिस पकड़ चुकी है। उन्होंने कहा कि नशे का धंधा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed