फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   क्राइम, हादसा

केल्टी में कार खाई में गिरी, दो युवकों की मौके पर मौत

Fri, 08 Feb 2019 11:34 AM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 08 Feb 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन

शहर में एक कार हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। इन दोनों की पहचान नीतिश रावत (26) पुत्र रंजीत सिंह गांव शारौन रोहड़ू और विवेक देष्ठा (24) पुत्र जय सिंह नरैण, रामपुर निवासी के तौर पर हुई है। दोनों युवक केल्टी में अपने दोस्त के पास गए थे।

विज्ञापन


वापस लौटे वक्त दोनों कार हादसे का शिकार हो गए. इस दौरान स्थानीय लोगों ने दोनों घायल युवकों को अस्पताल ले गए लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों युवक को मृत घोषित कर दिया। वीरवार को पुलिस ने दोनों युवकों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक दोनों युवक संजौली में अपने चार दोस्तों के साथ रहते हैं और शहर में निजी काम करते हैं। बुधवार रात को दोनों दोस्त अपने दोस्त के पास केल्टी गए थे। इसी बीच करीब साढ़े ग्यारह बजे युवक वापस संजौली के लिए चले लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों दोस्त अपने साथियों के पास वापस नहीं पहुंच पाए। दोस्त से अलविदा कहने के बाद करीब तीन सौ मीटर आगे आने पर कार अनियंत्रित होकर करीब तीन सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। इसमें दोनों दोस्त कार हादसे का शिकार हो गए। डीएसपी प्रमोद शुक्ला ने बताया कि कार हादसे में दो युवक की मौत हो गई। दोनों युवाओं के शवों को परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed