फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   धोखाधड़ी से बैंक खाते से उड़ाए 47 हजार रुपये

धोखाधड़ी से बैंक खाते से उड़ाए 47 हजार रुपये

Wed, 01 Nov 2017 11:03 PM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी से बैंक खाते से उड़ाए 47 हजार रुपये
शिमला। आपका एटीएम बंद होने वाला है। अगर आप अपने एटीएम कार्ड को सुचारु रूप से चलाए रखना चाहते हैं तो जल्द अपना आधार कार्ड नंबर और एटीएम नंबर दें। इस तरह की घटना को शातिरों ने पंजाब नेशनल बैंक के उपभोक्ता के साथ अंजाम दिया। शातिरों ने एटीएम और आधार कार्ड नंबर का पता कर खाते से 46993 रुपये उड़ा लिए। जुन्गा के ख्याली राम ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उनका पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। उन्होंने बैंक से एटीएम कार्ड भी ले रखा है। उन्होंने बताया कि 21 सितंबर की दोपहर को उन्हेें मोबाइल पर एक अंजान नंबर से फोन आया। फोन सुनने पर महिला ने बोला कि आपके एटीएम की सेवाएं बंद होने वाली हैं और अगर आप अपने कार्ड को सुचारु रूप से चलाए रखना चाहते हैं तो अपना आधार और एटीएम कार्ड नंबर दें। इस पर पीड़ित ने अपना आधार और एटीएम कार्ड नंबर महिला को बता दिया। कुछ मिनटों बाद शिकायतकर्ता को मोबाइल पर बैंक से मैसेज आया। उसके बाद दोबारा महिला का फोन आया और 6 अक्षरों वाला ओटीपी नंबर मांगा जो पीड़ित को बैंक की ओर से फोन पर मैसेज आया था। ख्याली राम ने महिला को ओटीपी नंबर भी बता दिया। इस तरह सात बार यह सारी प्रक्रिया चलती रही और सात बार शख्स के बैंक खाते से पैसे कटते रहे। इस पूरी प्रक्रिया में पीड़ित के खाते से 46993 रुपये कट गए। थाना ढली पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी सौम्या सांबशिवन ने कहा कि मामला उनके ध्यान में आया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed