फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   50 thousand stolen from a person bag in PNB bank branch

बैंक में बुजुर्ग के बैग से उड़ाए 50 हजार

Thu, 06 Oct 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजा का तालाब (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, राजा का तालाब (कांगड़ा) Updated Thu, 06 Oct 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
50 thousand stolen from a person bag in PNB bank branch

रैहन में पीएनबी की शाखा में दिनदहाड़े एक बुजुर्ग के बैग से 50 हजार रुपये चोरी हो गए हैं। जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस ने रिटायर्ड जवान बनाल निवासी तारा चंद शर्मा (65) ने सोमवार को पंजाब नेशनल बैंक की रैहन शाखा से करीब साढे़ 11 बजे  50 हजार रुपये निकाले थे। उन्हें गिनने के बाद तारा चंद ने बैग में डाला और बैग कुर्सी पर रखकर साथ ही बने काउंटर पर पासबुक में एंट्री दर्ज करवाने के लिए लाइन में लग गया। 

विज्ञापन


इसी दौरान कोई शातिर बैग को काटकर 50 हजार रुपये निकाल ले गया। जब बुजुर्ग ने बैग को कटा देखा और बैग के अंदर से पैसे गायब देखे तो उसके पांव तले जमीन खिसक गई, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि बैंक में भीड़ होने के चलते उनके पास कुछ लड़कियां भी खड़ी थी। बैंक में सीसीटीवी कैमरे लगे होने कारण तारा चंद को उम्मीद है कि चोर जल्द ही पकड़ा जाएगा और उनकी रकम मिल जाएगी। 
विज्ञापन


इस संबंध में तारा चंद ने पुलिस चौकी रैहन में पैसे चोरी होने की लिखित शिकायत दी है। उधर, रैहन पुलिस का कहना है एक्सपर्ट बुलाकर सीसीटीवी फुटेज खंगाली जाएगी और सुराग मिलने पर चोर को गिरफ्तार किया जाएगा। शाखा प्रबंधक राजेंद्र पंगडोत्रा का कहना है कि सीसीटीवी की फुटेज खंगालने के लिए बुधवार को एक्सपर्ट को बुलाया गया है, जो चोरी से पर्दा उठाने में मुख्य भूमिका निभाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आंखों में मिर्ची डालकर डॉक्टर को लूटने का प्रयास

50 thousand stolen from a person bag in PNB bank branch

होशियारपुर-गगरेट मार्ग पर रात्रि के समय अकेले वाहन में सफर करना अब सुरक्षित नहीं रहा है। लुटेरे इस मार्ग पर पंजाब की सीमा में कही भी आपको लूटने का प्रयास कर सकते हैं। कुछ ऐसा ही एक हादसा पिछले दिनों मंगुवाल से पीछे पेश आया। निजी चिकित्सक यशपाल अपनी कार में अकेले रात्रि के लगभग पौने दस बजे होशियारपुर से अपने घर आ रहे थे। 

अचानक एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उनकी कार के साथ बाइक लगाकर कुछ इशारा किया। इससे पहले की वह कुछ समझ पाते बाइक पर पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति ने चिकित्सक की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया। इससे पहले कि लूट के इरादे से आए युवक 

कुछ कर पाते डॉ. यशपाल ने गाड़ी को तेजी से भगा लिया और मंगूवाल बैरियर पर आकर वहां मौजूद लोगों को अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने इसकी सूचना होशियारपुर पुलिस को दे दी है। इससे पहले भी इस सुनसान मार्ग पर इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। उधर, अंब के डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने लोगों से सचेत रहने की अपील की है।

मंदिर से 77 किलो गांजा बरामद, संचालक गिरफ्तार

50 thousand stolen from a person bag in PNB bank branch

बाबा बालक नाथ की तपोभूमि शाहतलाई में पुलिस के हाथ नशे का बड़ा जखीरा लगा है। तलाई पुलिस ने एक छापे के दौरान मंदिर की दूसरी मंजिल में छिपाकर रखा करीब 77 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में मंदिर के दो संचालकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस बात की छानबीन कर रही है कि आखिरकार इतने बड़े पैमाने पर गांजा कहां से लाया गया है। 

पुलिस ने मंदिर के संचालक दलजीत सिंह पुत्र ध्यान सिंह निवासी अमृतसर और बलदेव सिंह पुत्र गुमनाम सिंह निवासी नरंगपुर फगवाड़ा को गिरफ्तार किया है जिन्हें आज न्यायालय पेश करके पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी। तलाई पुलिस को मंगलवार सुबह 11 बजे एक गुप्त सूचना मिली थी की बाबा की धार्मिक नगरी के मंदिर में संचालक साधुओं ने भांग के फूल और पत्तियां बड़े पैमाने पर छुपाकर कर रखी है। 

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ठाकुर कर्म सिंह की अगुवाई में एएसआई जगदीश चंद, आरक्षी अरुणा कुमारी, प्रवीण कुमार, मुकेश कुमार, अंकुर कुमार, रतन लाल और होमगार्ड कुनाल चंद ने टीम के साथ छापा मारा तो मंदिर की दूसरी मंजिल पर एक बोरी में भांग के पत्ते और खुली हुई भांग पुलिस के हाथ लगी। जब पुलिस ने गहनता से छानबीन की वहां रखी अनाज की टंकियों को खोल कर देखा तो पुलिस दंग रह गई कि अनाज की जगह टंकियों में भांग भर रखी है। 

पुलिस ने मंदिर के दोनों संचालकों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गांजे को कब्जे में लेकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि जिला को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस द्वारा छेड़े गए अभियान में तलाई पुलिस के हाथ नशे की खेप लगी है। उन्होंने बताया कि तलाई पुलिस ने मंदिर की दूसरी मंजिल में अनाज की टंकियों में भांग की पत्तियां और फूल बरामद की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed