फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   50 lakh fraud in the name of small savin

लघु बचत के नाम पर यहां हुई लाखों की ठगी, दर्ज हुआ मामला

Sat, 09 Sep 2017 12:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर Updated Sat, 09 Sep 2017 12:33 PM IST
विज्ञापन
50 lakh fraud in the name of small savin

शिमला के रामपुर में लघु बचत के नाम पर उपभोक्ताओं को करीब 50 लाख रुपये की चपत लगाई है। लघु बचत योजना के तहत स्थानीय लोगों और दुकानदारों से एक महिला एजेंट और उसके पति ने लाखों रुपये की राशि एकत्र की और इसे डाकघर में जमा नहीं करवाया। 

विज्ञापन


यह राशि कहां गई, इसका लेखा जोखा डाकघर में नहीं है। आरोप है कि लोगों से पैसे लेने के बाद कार्ड और पासबुकों में भी एंट्री की गई। इसका पता तब लगा जब उपभोक्ताओं ने रामपुर डाकघर में संपर्क किया। रामपुर के 11 उपभोक्ताओं ने महिला एजेंट और उसके पति के खिलाफ पुलिस में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है।  
विज्ञापन


पिछले कई सालों से स्थानीय महिला एजेंट बिंदुबाला और उसके पति जय किशन लघु बचत के नाम पर रामपुर में लोगों से रुपये एकत्र करते रहे। उपभोक्ताओं ने दोनों पर विश्वास कर उनके पास खाते खुलवाए और थोड़ी-थोड़ी बचत रुपये जमा करवा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों ने जब महिला एजेंट से लघु बचत का ब्यौरा मांगा तो वह टालमटोल करती रही। लोगों को जब लंबे समय तक राशि ब्याज सहित नहीं मिली तो उनका माथा ठनका। इसके बाद कुछ उपभोक्ताओं ने संबंधित डाकघर से भी संपर्क किया तो वहां पता चला कि उनके नाम से राशि लघु बचत खातों में जमा ही नहीं की गई। 

कृष्ण गोपाल, हितेंद्र गुप्ता, अशोक नेगी, लोकेंद्र सिंह भंडारी, अंकुश भारद्वाज, हीरा लाल, नरेश कुमार, शांति नेगी, प्रेम सिंह नेगी, दीप राम और रूप लाल ने शुक्रवार को पुलिस में मामला दर्ज करवाया। 


मामले की छानबीन कर रही पुलिस
थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने बिंदुबाला और उसके पति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 408 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उधर, निदेशक लघु बचत हंसराज शर्मा ने बताया कि इस संबंध में उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। गबन के इस मामले की शिकायत पुलिस में की जा सकती है, वहीं से कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed