फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   3 years girl raped at bilaspur.

साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ बुजुर्ग ने किया रेप

Sat, 12 Dec 2015 09:27 AM IST
Updated Sat, 12 Dec 2015 09:27 AM IST
विज्ञापन
3 years girl raped at bilaspur.

70 साल के एक बुजुर्ग ने साढ़े तीन साल की मासूम के साथ दुराचार कर डाला। बच्ची के पेट में दर्द उठने के बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। मासूम से दरिंदगी का ये मामला हिमाचल के बिलासपुर में सामने आया है। यहां थाना शाहतलाई के तहत लगभग साढ़े तीन साल की एक अबोध बच्ची के साथ दुराचार का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


70 साल के एक बुजुर्ग ने गांव की बच्ची के साथ दुराचार किया। आरोपी बुजुर्ग को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल करवा लिया है। पुलिस का कहना है कि घटना आठ दिसंबर की है। बच्ची की मां ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि कुछ दिन पहले उनकी बेटी ने पेट में दर्द होने की शिकायत की।
विज्ञापन


बच्ची से पूछने पर पता चला किया कि एक बुजुर्ग ने बच्ची के साथ दुराचार किया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने शिकायत के मिलने के बाद बच्ची को मेडिकल करवाया और आरोपी वृद्ध को पूछताछ के लिए थाना तलब किया। डीएसपी घुमारवीं अंजनि जस्वाल ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला से नाबालिग ने किया दुराचार

3 years girl raped at bilaspur.

वहीं, ऊना जिले के एक गांव में 40 वर्षीय महिला के साथ नाबालिग लड़के ने दुराचार किया है। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से परेशान चल रही है। आरोपी की उम्र सत्रह वर्ष है, जिसने महिला को घर में अकेली पाकर इस कृत्य को अंजाम दिया। पुलिस ने आईपीसी 376 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं आरोपी व पीड़िता को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के साथ लगते एक गांव में पड़ोस में रह रहे एक 17 वर्षीय किशोर ने महिला के घर में घुस कर उससे दुराचार किया। महिला की भाभी की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक वह अपनी ननद को घर में छोड़ कर खेतों में काम करने निकल गई। महिला मानसिक रूप से परेशान है।

महिला को अकेले पाकर पड़ोस में रहने वाला एक लड़का पीछे से उसके घर में घुस आया और उसके साथ दुराचार किया। आरोपी के नाबालिग होने के कारण पुलिस ने उसके परिजनों की कस्टडी में पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि की। कहा कि आरोपी और पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

नाबालिग से दुराचार करने वाले दो युवक गिरफ्तार

3 years girl raped at bilaspur.

बिलासपुर सदर थाना के तहत एक नाबालिग लड़की के साथ दुराचार के मामले में पुलिस ने दो और युवकों को गिरफ्तार किया है। एक अन्य आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है। शुक्रवार को पुलिस ने हिरासत में लिए आरोपी युवकों को अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने का फरमान सुनाया।

सात दिसंबर को चार युवकों ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुराचार की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को शिकायत मिलने के बाद गिरफ्तार कर लिया था। इस वारदात में शामिल अन्य तीन आरोपी युवक फरार थे। एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed