फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   3 priest detained a boy at una, police case.

13 साल के बालक को पुजारियों ने बनाया बंधक, मुहं में ठूंसे लिफाफे

Fri, 29 Jan 2016 09:45 AM IST
Updated Fri, 29 Jan 2016 09:45 AM IST
विज्ञापन
3 priest detained a boy at una, police case.

हिमाचल के ऊना में एक धार्मिक संस्थान में माथा टेकने आए एक बच्चे को तीन पुजारियों ने बंधक बना लिया। इसके मुंह में लिफाफे ठूंस दिए। बाद में लोगों ने इसे छुड़ाया। जानकारी के अनुसार धार्मिक संस्थान में माथा टेकने पहुंचे तेरह साल के एक बालक को तीन पुजारियों ने बंधक बना डाला।

विज्ञापन


बालक के मुंह में पॉलिथीन के लिफाफे ठूंस दिए। संस्थान के हॉल में ही इसके हाथ और पैर धोती से बांध दिए। जब इलाके में खबर फैली तो गुस्साए ग्रामीणों ने तीनों पुजारियों को बुरी से पीट दिया। वारदात के बाद यहां तनाव का माहौल पैदा हो गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर हिरासत में ले लिया है। पुजारियों ने ऐसी हरकत क्यों की, इसका खुलासा नहीं हो सकता है। पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बालक ने बताई पूरी कहानी

3 priest detained a boy at una, police case.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के ही एक गांव का तेरह वर्षीय बालक साइकिल पर सवार होकर धार्मिक संस्थान में माथा टेकने के लिए घर से निकला। इसी बीच तीनों पुजारियों ने बालक को पकड़ लिया और हॉल में ले गए।

जब वो चीखने लगा तो पुजारियों ने लिफाफे उसके मुंह में ठूंस दिए और हाथ-पैर बांध दिए और संदूक के पीछे छिपा दिया। शाम तक जब बालक घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू की गई। जब ग्रामीण धार्मिक संस्थान के बाहर पहुंचे तो बच्चे की साइकिल और चप्पल वहां पड़ी थी।

जब लोग अंदर गए तो बच्चा हॉल में संदूक के पीछे पड़ा था। इस बीच पुजारी कहते रहे कि अंदर कुछ नहीं है। जब लोगों ने बालक को उस हालत में देखा तो वे भड़क गए। बालक के मुंह से लिफाफे निकालने के बाद पूछा गया तो उसने कहा कि पुजारियों ने उसे बंधक बना लिया था।

लोगों ने पीट डाले पुजारी

3 priest detained a boy at una, police case.

इस ग्रामीणों ने पुजारियों को घेर लिया और उनकी पिटाई कर दी। पुलिस को सूचित किया गया। आरोपी पुजारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई न होने से नाराज लोग थाना पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने तीन पुजारियों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

हिरासत में लिए गए पुजारियों की पहचान अभिनव पराशर निवासी सेक्टर चार गुड़गांव, अशोक शर्मा निवासी रमेश नगर दिल्ली तथा राकेश शर्मा निवासी लोहारा जिला ऊना के रूप में हुई है। डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed