फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   29 liqupr cartons seized in una

आबकारी विभाग ने सीज कीं शराब कीं 29 पेटियां

Sun, 27 Apr 2014 06:20 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 27 Apr 2014 06:20 PM IST
विज्ञापन
29 liqupr cartons seized in una

आबकारी एवं कराधान विभाग ने बनगढ़ स्थित शराब के ठेके से अंग्रेजी शराब के विभिन्न ब्रांडों की 29 पेटियां सीज की हैं। जांच पड़ताल के दौरान ठेके के स्टॉक में 29 पेटियां अधिक पाई गईं।

विज्ञापन


जिस पर विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इन्हें सीज कर लिया और केस बनाकर आबकारी आयुक्त पालमपुर को भेज दिया है। इन 29 पेटियों का ठेके के कर्मचारी कोई रिकॉर्ड आदि भी प्रस्तुत न कर सकें। सहायक आबकारी व कराधान आयुक्त यूएस राणा ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिला में ऐसे 25 शराब के ठेके चिन्हित किए गए थे, जिन्हें संवेदनशील माना गया था। इनमें कुछ ठेकों के स्टॉक की विभाग ने चेकिंग की। जिनमें बनगढ़ के  ठेके  में स्टॉक से 29 पेटियां अधिक पाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात को लेकर छानबीन चल रही है कि यह पेटियां कहां से आई किसे देनी थी? विभाग के अनुसार ऊना जिले में शराब ठेकों की संख्या 95 हैं। इनमें 25 ठेकों को संवेदनशील माना गया है। इन ठेकों पर विभाग की नजर है।


कुछ दिन पहले उपायुक्त ऊना अभिषेक जैन ने भी बैठक के दौरान इस तरह की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के विभाग को निर्देश दिए थे। अब विभाग की टीम अलर्ट हो गई है। बनगढ़ में पकड़ी गई खेप के कारण जिले के अन्य ठेकों में भी हड़कंप की स्थिति है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed