{"_id":"5ae4b09a4f1c1ba1098b70ca","slug":"21524936858-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल कारोबारी को लिफ्ट दे उड़ा लिए 50 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल कारोबारी को लिफ्ट दे उड़ा लिए 50 हजार
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
शिमला। शिमला के बागीपुल में मोबाइल कारोबारी को शातिरों ने कार में लिफ्ट देकर बैग से 50 हजार उड़ा लिए। कार में लिफ्ट देकर करसोग के चुराग से बागीपुल तक सफर साथ करने के बाद कार में सवार शातिरों ने कारोबारी को खाना खाने के बहाने कार से उतारा। इसी बीच चालक के दूसरे साथी ने नकदी उड़ा कर दोनों मौके से फरार हो गए। मोबाइल कारोबारी ने इसकी शिकायत थाना सुन्नी में दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार और कार की तलाश शुरू कर दी है । शिकायतकर्ता राजपाल के मुताबिक वह छतरी में मोबाइल रिपेयर की दुकान चलाता है।
शुक्रवार को चुराग से सुन्नी बागीपुल होते हुए शिमला के लिए चला। रास्ते में उसे और उसके साथी को एक शख्स ने कार में लिफ्ट दी। उस समय कार में चालक के साथ एक और युवक भी सवार था। बागीपुल पहुंचने पर कार चालक ने कार रोक कर होटल में खाना खाने को कहा। शातिर चालक के कहने पर राजपाल और उसका दोस्त होटल की तरफ चलने लगे और खुद चालक और उसका साथी कार में ही बैठे रहे। मौका देखते ही कार में मौजूद राजपाल के बैग से कार में मौजूद शातिरों ने 50 हजार रुपये निकाले और कार लेकर फरार हो गए। डीएसपी दिनेश शर्मा ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर शातिरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।