{"_id":"5a4135284f1c1b96698bb197","slug":"201514222888-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के सामने ही चालक ने खाया था जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती के सामने ही चालक ने खाया था जहर
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला।
निजी होटल में एचआरटीसी बस चालक के आत्महत्या मामले में सदर पुलिस ने एक युवती और होटल कर्मचारियों से पूछताछ शुरू की है। पुलिस का कहना है कि जिस समय चालक ने जहर निगला उस समय एक युवती भी होटल में मौजूद थी। यह युवती चालक की परिचित बताई जा रही है। पुलिस पूछताछ में युवती ने बताया कि उसके सामने ही चालक ने जहर पी लिया। उसने रोकने की कोशिश की। जब तक वह जहर की शीशी चालक से छुड़ाती, तब तक उसने आधी पी ली थी। इसके तुरंत बाद उसने ही होटल कर्मचारियों को इसकी सूचना दी थी ताकि समय पर चालक को अस्पताल पहुंचाया जा सके। अस्पताल पहुंचने से पहले ही चालक ने दम तोड़ दिया। युवती के अलावा पुलिस ने होटल के स्टाफ से भी पूछताछ की है। पुलिस का कहना है कि जांच में अभी दोबारा युवती से पूछताछ हो सकती है। मृतक चालक के परिजनों के बयान अभी नहीं लिए जा सके हैं। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
...
आखिर क्यों निगला जहर, गुत्थी अनसुलझी
चालक राजकुमार ने जहर क्यों खाया, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। चालक शादीशुदा था और रोहड़ू डिपो के तहत सोलन में तैनात था। यह 20 दिसंबर से आठ दिन की छुट्टी पर चला गया था। 24 दिसंबर की शाम अचानक वापस आ गया। यह रात को टूटीकंडी बस स्टैंड स्थित एचआरटीसी रेस्ट रूम में ठहरा हुआ था। इसी दौरान दो युवतियां यहां आईं और इसके बारे में पूछने लगीं। बाद में चालक को अपने साथ ले गईं लेकिन होटल में चालक एक ही युवती के साथ पहुंचा था। सदर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जल्द ही परिजनों के भी बयान लिए जाएंगे।