खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार देर रात को कोटखाई के बाघी सिद्धपुर मार्ग पर उराक नाले के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।
पढ़ें, एक साथ बुझे घर के तीन चिराग
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लिया है और पोस्टमार्टम कर रविवार को शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। डीएसपी रामपुर सोम दत्त ने खबर की पुष्टि की है।
कोटखाई से नारकंडा जा रहे थे
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात को कोटखाई से नारकंडा की ओर आ रही पिकअप गाड़ी संख्या एचपी 63 सी 0759 उराक नाले के पास गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में संजीव कुमार (24) पुत्र रमेश चंद निवासी सुंगरी रोहड़ू और दावा नेगी (29) पुत्र शिव सिंह निवासी रिब्बा जिला किन्नौर की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उसने शव खाई से बाहर निकाले। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिए हैं। इधर, डीएसपी रामपुर सोम दत्त ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि बीती रात को नारकंडा के उराक नाले के पास पिकअप गाड़ी के गिरने से दो युवकों की मौत हो गई है।
पुलिस ने युवकों के शवों को पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। हादसा किस कारण हुआ है, इसकी पुलिस जांच कर रही है।