{"_id":"5c8d2d99bdec22141a4a1181","slug":"191552756121-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापिका का खाता हैक कर शातिर ने उड़ाए हजारों","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अध्यापिका का खाता हैक कर शातिर ने उड़ाए हजारों
Sun, 17 Mar 2019 12:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में दो दिन के भीतर आनलाइन ठगी के दो मामले सामने आने से हड़कंप मचा हुआ है। एक होटलियर के खाते से 33 लाख रुपये उड़ाने का मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि एक महिला के खाते से किसी ने हजारों रुपये साफ कर दिए।
विज्ञापन
हैकर ने महिला एक महिला का अकाउंट हैक करके अकाउंट से आनलाइन शापिंग कर उसे हजारों रुपये का चूना लगा दिया है। महिला शहर के एक निजी स्कूल अध्यापिका है। साइबर क्राइम सेल ने महिला की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। साइबर क्राइम थाना में दी शिकायत में महिला ने बताया कि शुक्रवार दोपहर उसके खाते से साढ़े सात हजार रुपये की निकासी हुई है। महिला हैरान थी कि बिना नेट बैंकिंग इस्तेमाल किए आखिर बैंक से मेसेज क्यों आ रहे हैं?
विज्ञापन
महिला के खाते से तीन बार हजारों रुपये निकल गए। इसके बाद महिला ने अपने पति को इस घटना के बारे में बताया। पता चला कि हैकर ने महिला के अकाउंट से तीन बार आनलाइन शापिंग की है। साइबर क्राइम डीएसपी नरवीर राठौर ने बताया कि महिला की ओर से शिकायत मिली है। महिला के बैंक अकाउंट का विवरण पता कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
महिला ऐसे हुई ठगी का शिकार
महिला ने बताया कि शुक्रवार को उसे अनजान नंबर से फोन आया कि आपका एटीएम कार्ड बंद हो गया है? क्या आप उसे लंबे समय के लिए चालू रखना चाहते है या बंद करना चाहती हैं। इस पर महिला ने जवाब दिया कि उसे एटीएम कार्ड को चालू रखना है। हैकर को पता चल गया कि महिला उनके झांसा में आ गई है। हैकर ने तुरंत महिला से कहा कि आपके नंबर पर एक मेसेज आएगा।
इसके बाद महिला के नंबर पर मेसेज आया और हैकर को दे दिया। इसी बीच महिला ने यह सारी घटना अपने पति को बताई। इसके बाद महिला को पता चला कि उसके साथ आनलाइन ठगी हुई है।