एकतरफा प्यार में युवक ने युवती को चाकू से गोदा, मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी से इनकार करने का नतीजा हिमाचल के नालागढ़ के कसंबोवाल में रहने वाली 19 वर्षीय युवती को अपनी जान देकर भुगतना पड़ा। एकतरफा प्यार में पागल युवक ने युवती को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की धरपकड़ को समीपवर्ती क्षेत्रों पंजाब, हरियाणा और अंबाला के लिए तीन पुलिस टीमें रवाना कर दी हैं।
नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद युवती का शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक प्रवासी युवती रूपा निवासी भागैन डाकखाना मंगोलपुर (बिजनौर) शुक्रवार सुबह रोज की तरह सहेलियों के साथ बागवानियां स्थित उद्योग में ड्यूटी के लिए सुबह 6.30 बजे घर से निकली थी।
सहेलियों के सामने चाकू से गले, पेट पर किए वार
घर से कुछ दूरी पर हांडाकोंडी जगह पर झाड़ियों में छिपे हत्या आरोपी रामखिलाड़ी उर्फ रामू निवासी मंगोलपुरा बिजनौर ने अचानक चाकू निकालकर रूपा के गले, पेट और शरीर के अन्य हिस्सों पर वार कर दिए।
युवती की सहेलियां डर गईं और भागकर घर पहुंचीं। उन्होंने रूपा के परिजनों को इसकी जानकारी दी। पड़ोसी प्रमोद और चमन मौके पर पहुंचे। दोनों ने उसे नालागढ़ अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन अधिक खून बहने के कारण वह दम तोड़ चुकी थी।
उधर, एसपी बद्दी बिशेर सिंह चौहान ने बताया कि हत्या आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें कालका, चंडीगढ़ और अंबाला में भेजी हैं। पोस्टमार्टम करवाकर युवती का शव उसके परिजनों के हवाले कर दिया है। मामले में एकतरफा प्यार होने की बात सामने आ रही है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।