{"_id":"59ecdbed4f1c1bf4688b6df1","slug":"171508695021-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी से धरा आठ सालों से भगौड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंडी से धरा आठ सालों से भगौड़ा
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। पीओ सेल चंबा की टीम ने एक शातिर अपराधी को मंडी जिला के जोगिंद्रनगर से धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपी को संबंधित थाने के सुपुर्द कर दिया है। जानकारी के मुताबिक ललित शर्मा के खिलाफ वर्ष 2009 में पवन कुमार ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के नाम पर जाली चेक देने का मामला चंबा कोर्ट में दर्ज करवाया था। उसने चंबा कोर्ट ने वर्ष 2012 में ललित शर्मा को उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। उसकी तलाश चंबा पीओ सैल की टीम ने शुरू की और सूचना के आधार पर आरोपी को गुम्मा जोगिंद्र नगर जिला मंडी से पकड़ने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को चंबा लाया गया, जिसे रविवार को डलहौजी कोर्ट में पेश किया गया। पीओ सैल के प्रभारी मुख्य आरक्षी हामिद मोहम्मद, आरक्षी नितेंद्र, आरक्षी रविंद्र और महिला आरक्षी रीना राय ने अपराधी को पकड़ा है। पुलिस अधीक्षक चंबा वीरेंद्र तोमर ने मामले की पुष्टि की है।