{"_id":"5cdee802bdec220728420a2b","slug":"161558112258-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गले में चिकन का टुकड़ा फंसने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गले में चिकन का टुकड़ा फंसने से युवक की मौत
Sat, 18 May 2019 11:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 11:41 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी विश्वविद्यालय में कार्यरत एक कर्मचारी की गले में मांस का टुकड़ा फंसने से मौत हो गई। यह घटना राजधानी के ब्यूलिया क्षेत्र की है। यह कर्मचारी दो से तीन सालों से विश्वविद्यालय के भवनों की देखरेख का काम करता था। वीरवार रात कुमार सिंह (36) घर आते वक्त चिकन ले आया था।
विज्ञापन
कुमार ने पकाते वक्त जब चिकन का एक टुकड़ा खाना चाहा तो वह गले की नाली में फंस गया। सांस लेने में दिक्कत के बाद कुमार को उपचार के लिए आईजीएमसी लाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद कुमार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
करसोग के कंडी गांव का रहने वाला कुमार सिंह (36) निजी विश्वविद्यालय में भवन की देखरेख का कार्य करता था। ब्यूलिया में र्क्वाटर लेकर काफी समय से रह रहा था। 15 मई को कुमार के घर उसके मासी का बेटा और उसकी पत्नी भी रिश्तेदारी में आए थे। इनकी खातिरदारी के लिए वह चिकन ले आया। रात को चिकन पकाने के दौरान कुमार ने टेस्ट के लिए एक टुकड़ा खाना चाहा।
विज्ञापन
इसी दौरान यह टुकड़ा उसके गले में फंस गया। घर में इसे निकालने की कोशिश की लेकिन नहीं निकला। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले आए जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आईजीएमसी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक कुमार सिंह अपनी पत्नी के साथ ब्यूलिया में रहता था। बच्चे करसोग (मंडी) में ही रहते हैं।
पलभर में मातम में बदल गया माहौल
ब्यूलिया में हुई इस घटना से पलभर में एक परिवार की खुशियां छिन गईं। कुमार सिंह मेहमानों की खातिरदारी के लिए जो चिकन लाया था वही उसकी मौत का कारण बना। घर में मेहमानों के आने से कुमार काफी खुश था लेकिन उसे मालूम नहीं था कि यह खुशियां चंद पलों की हैं। अचानक हुई इस घटना के बाद यहां चीखपुकार मच गई।