फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   16 injured in Private bus accident at mandi.

खेतों में जा गिरी प्राइवेट बस, 7 बच्चों समेत 16 लोग घायल

Mon, 15 Aug 2016 02:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहर(मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहर(मंडी) Updated Mon, 15 Aug 2016 02:13 PM IST
विज्ञापन
16 injured in Private bus accident at mandi.
हादसे में सात बच्चों समेत 16 लोग जख्मी हो गए। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के जिला मंडी के गोहर कांढा सड़क पर डडोह के समीप सीमाधार में वीरवार दोपहर जंजैहली से मंडी जा रही एक निजी बस चौहान बस सर्विस अनियंत्रित होकर खेतों में गिर गई। हादसे में बस में सवार चालक समेत 16 लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन


घायलों में 7 बच्चे 2 महिलाएं और 7 पुरुष हैं। सभी घायलों को नागरिक चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। जहां बस चालक और एक छोटे बच्चे को मंडी रेफर किया गया है। एसडीएम गोहर राघव शर्मा ने सड़क दुर्घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन


एसएचओ गोहर चांद किशोर ने बताया कि बस चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है तथा हादसे की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार बस नंबर एचपी 65-1712 जंजैहली से मंडी के लिए वीरवार को जंजैहली से सुबह रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही बस डडोह के पास दोपहर करीब 12 बजे सीमाधार के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेतों में जा गिरी। बस गिरने की सूचना मिलते ही ग्रामीण बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचे। जहां 108 की मदद से सभी घायलों को तुरंत नागरिक चिकित्सालय गोहर भर्ती किया गया। जहां से बस चालक हीरा सिंह और टिंपल को मंडी रेफर किया गया है।

ये लोग हुए हैं घायल

16 injured in Private bus accident at mandi.
घायलों में 7 बच्चे 2 महिलाएं और 7 पुरुष हैं। - फोटो : अमर उजाला

एसडीएम गोहर राघव शर्मा और तहसीलदार मुंशी राम ने घटना स्थल का दौरा किया। जिसके बाद गोहर नागरिक चिकित्सालय में एसडीएम ने घायलों का हाल जाना। प्रशासन ने घायलों को 5 -5 हजार रुपये फौरी राहत के रूप में प्रदान किए। एसएचओ गोहर चांद किशोर ने बताया कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि बस 100 मीटर आगे या पीछे से गिरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

घायलों में नरपत राम पुत्र नरोतम राम निवासी गधीमण, डोला राम पुत्र हिमत राम निवासी देवीदहड़, गुमता देवी पत्नी तरित्र कुमार निवासी चांदपुर, मनीष कुमार पुत्र तरित्र कुमार निवासी चांदपुर, बस चालक हीरा सिंह पुत्र पूर्ण चंद निवासी बखलवाहर, हरि प्रिया पुत्र सोहन निवासी सुनहार, बतीरथी प्रसाद पुत्र ओमचंद निवासी बागा

डिकन पुत्र नरेश निवासी सुनैहर, खेमचंद पुत्र गौणू राम निवासी छातरू, दुषांत कुमार पुत्र हमेश कुमार निवासी सीमाधार, डिंपल पुत्र बेसर निवासी सीमाधार, मितल पुत्र चुनीलाल निवासी सीमाधार, खेखराम पुत्र तुला राम निवासी सरौण, कांशीराम पुत्र हिमत निवासी गाडागुशैणी, प्रोमिल पत्नी राजकुमार निवासी सेगलू और श्रुति पुत्र राजकुमार निवासी सेगलू के रूप में पुलिस ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed