फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   गहरी खाई में गिरी कार, नौ साल की बच्ची की मौत

गहरी खाई में गिरी कार, नौ साल की बच्ची की मौत

Sat, 15 Jun 2019 11:43 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
गहरी खाई में गिरी कार, नौ साल की बच्ची की मौत
बनीखेत (चंबा)। नेशनल हाईवे चंबा-पठानकोट मार्ग पर बैली के समीप कार गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त होने से नौ साल की बच्ची की मौत हो गई। जबकि हादसे में कार मालिक उनका बेटा और भांजा घायल हो गए हैं। यह हादसा शुक्रवार को हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनीखेत पहुंचाया। यहां घायलों को उपचार दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अमृतसर की मॉल रोड के वार्ड नंबर.42 हाउस नंबर 67 के निवासी विशाल महाजन पुत्र पुरुषोत्तम महाजन शुक्रवार को नौ वर्षीय भांजी अनायशा और सोलह वर्षीय भांजे दिव्यांश महाजन पुत्र व पुत्री रमनीक महाजन निवासी 4ए कोर्ट रोड अमृतसर को अपने साथ लेकर डलहौजी में पढ़ रहे 10 वर्षीय बेटे शौर्य को लेने आए थे। स्कूल से शौर्य को लेने के बाद वह डलहौजी में कुछ देर घूमने के बाद वापस अमृतसर लौट रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान बनीखेत से करीब तीन किलोमीटर दूर बैली नामक स्थान के समीप पहुंचने पर अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क से कई सौ फीट नीचे खड्डी गांव की सड़क में जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस दल भी मौके पर पहुंच गया। वहीं चारों घायलों को दुर्घटनास्थल से निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए पीएचसी बनीखेत पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर जख्मों का ताव न सहते हुए नौ वर्षीय बच्ची ने दम तोड़ दिया। वहीं घायल विशाल महाजन शौर्य व दिव्यांश को उपचार के लिए बनीखेत लाया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed