फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   न्यू शिमला में सुरक्षा के लिए लगाए कैमरे हिमुडा ने हटवाए

न्यू शिमला में सुरक्षा के लिए लगाए कैमरे हिमुडा ने हटवाए

Sat, 01 Jun 2019 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sat, 01 Jun 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
न्यू शिमला में सुरक्षा के लिए लगाए कैमरे हिमुडा ने हटवाए
सांकेतिक तस्वीर

राजधानी शिमला में कुछ जागरूक लोगों द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से सड़क किनारे लगाए चार सीसीटीवी कैमरे हिमुडा विभाग ने उखाड़ दिए। हिमुडा ने यह कार्रवाई एक व्यक्ति की शिकायत पर की है। वहीं लोगों का कहना है कि कैमरे लगाने के पीछे उनका मकसद चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाना था। लेकिन हिमुडा ने इन लोगों को बिना नोटिस दिए सालों पुराने स्थापित कैमरे के कनेक्शन काट डाले। इस पर स्थानीय लोगों ने रोष जताया है। जिला प्रशासन को भी इस बारे में पत्र लिखा है।

विज्ञापन


न्यू शिमला के कुछ लोगों ने साल 2017 में पैसे इकट्ठा करके सार्वजनिक स्थलों पर कैमरे स्थापित किए थे। इनका मकसद महिलाओं की सुरक्षा से लेकर पार्किंग में खड़ी गाड़ियों की निगरानी करना था। लेकिन हिमुडा ने करीब दो साल पहले स्थापित इन चारों कैमरों को मई महीने में बंद करवा दिया। लोगों ने कहा कि कैमरों का कनेक्शन काटने से कैमरे भी खराब हो गए हैं। कैमरों की पारदर्शिता में भी कर्मी आई है। लोगों ने हिमुडा के खिलाफ पुलिस को ऑनलाइन शिकायत दी है। लोगों ने कहा कि पुलिस कई बार इन सीसीटीवी कैमरों की मदद आपराधिक वारदातों का खुलासा करने में ले चुकी है।
विज्ञापन


पुलिस ने दी थी क्लीन चिट
पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता ने दावा किया था कि लोगों ने जो कैमरे सड़क के किनारे स्थापित किए हैं, इससे उसकी निजता भंग हो रही है। इस पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया था। लेकिन इसमें ऐसी कोई बात सामने नहीं आई। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि कैमरों की दिशा सड़क की तरफ है। इससे सड़क पर आने जाने वाले गाड़ियां कवर होती हैं। कैमरों की जद शिकायतकर्ता का मकान नहीं है। लेकिन हैरत की बात है कि इसके बावजूद हिमुडा ने यह कैमरे हटवा दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed