{"_id":"5ceabb1ebdec2207426221da","slug":"15588872473-shimla-news7","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक की गाड़ी ने कुचला बुजुर्ग का पैर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
विधायक की गाड़ी ने कुचला बुजुर्ग का पैर
Mon, 27 May 2019 10:27 AM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 10:27 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के बीसीएस इलाके मेें एक तेज रफ्तार गाड़ी ने बुजुर्ग का पैर कुचल दिया। हादसे में घायल हंसराज शर्मा (70) अस्पताल में उपचाराधीन हैं। यह गाड़ी कुल्लू के कांग्रेस विधायक की बताई जा रही है। हादसे के समय विधायक भी गाड़ी में बैठे थे। न्यू शिमला पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक हादसे में घायल बुजुर्ग न्यू शिमला सेक्टर-4 में अपने परिजनों के साथ रहते हैं। पुलिस को दी शिकायत में हंसराज शर्मा ने बताया कि शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह बेटे के साथ बीसीएस से घर की तरफ जा रहे थे। इसी बीच एक इनोवा गाड़ी तेज रफ्तार में आई और उसके पैर को कुचल दिया। इससे बुजुर्ग सड़क पर गिर गया और घायल हो गया।
विज्ञापन
इसी बीच बेटा पिता को उपचार के लिए तेंजिन अस्पताल ले गए। लेकिन तेंजिन अस्पताल से घायल व्यक्ति को आईजीएमसी के लिए रेफर किया गया। जहां पर रविवार को डॉक्टरों ने पैर का ऑपरेशन किया। हालांकि बुजुर्ग व्यक्ति की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विधायक से पीड़ित के बेटे ने कहा, खुद करेंगे उपचार
पुलिस के मुताबिक कांग्रेस विधायक निजी गाड़ी में बीसीएस से शिमला की तरफ आ रहे थे। इनके साथ गाड़ी में चार अन्य लोग थे। बीसीएस स्थित डायमंड रेस्टोरेंट के पास सड़क को पार करता एक बुजुर्ग अचानक विधायक की गाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे के तुरंत बाद विधायक भी घायल व्यक्ति की मदद के लिए गाड़ी से बाहर निकले गए। लेकिन घायल व्यक्ति के बेटे ने इन्हें मना कर दिया और खुद पिता को उपचार के लिए अस्पताल ले गए।