{"_id":"5ce6db54bdec2207863abc9c","slug":"15586333514-shimla-news43","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजौली में बाइक और कार की टक्कर में युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संजौली में बाइक और कार की टक्कर में युवक की मौत
Fri, 24 May 2019 01:14 PM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के संजौली क्षेत्र में बाइक और कार की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। युवक घणाहट्टी का रहने वाला था। हादसा संजौली स्थित गैस गोदाम के पास हुआ। घटना की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच की है।
विज्ञापन
घणाहट्टी का रहने वाला विजय कुमार चौहान (26) विवि में अंग्रेजी विभाग के चौथे समेस्टर का छात्र था। बुधवार रात वह अपने दोस्तों के साथ घूमने निकला था। इसी बीच युवकों में एक साथी नशे में था। नशे में होने के कारण युवक ने अपने दोस्त को अपना हेल्मेट दे दिया। वह उसे छोड़ने के लिए बाइक पर संजौली जा रहा था लेकिन नवबहार से आगे पहुंचा तो वह बाइक से नियंत्रण खो बैठा और रोड के किनारे खड़ी गाड़ी से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी को भी नुकसान हुआ। युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
पीछे बैठा युवक बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस का कहना है कि सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को आईजीएमसी ले लाई। यहां डॉक्टर ने युवक को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। वीरवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। डीएसपी हेडर्क्वाटर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि घणाहट्टी का युवक अपने दोस्त को छोड़ने संजौली जा रहा था। इसी बीच हादसा हो गया और बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन