फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   कागज तो कोई नहीं है, सर जी... लाले से बात कर लो

कागज तो कोई नहीं है, सर जी... लाले से बात कर लो

Mon, 23 Apr 2018 10:44 PM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
कागज तो कोई नहीं है, सर जी... लाले से बात कर लो
कागज तो कोई नहीं है, सर जी... लाले से बात कर लो
विज्ञापन

ट्रैफिक मेजिस्ट्रेट ने जब्त की बिना कागजात के चल रही प्राइवेट बस
घणाहट्टी के नजदीक हीरा नगर में नाका लगा कर की 418 वाहनों की जांच
44 वाहनों के किए चालान, 20 हजार जुर्माना वसूला
स्थान : हीरानगर, समय : 2:50
...सर जी, लाले से बात कर लो, बस में तो कोई कागज नहीं है। प्राइवेट बस के ड्राइवर से कागजात मांगने पर ड्राइवर ने तुरंत अपने मालिक को फोन लगाया और पुलिस कर्मी की ओर फोन बढ़ा दिया। पुलिस कर्मी ने फोन दूर हटाते हुए कहा, हमें कोई बात नहीं करनी अपना लाइसेंस और बस के कागजात लाओ। पुलिस कर्मी ने बात नहीं की तो ड्राइवर ने मालिक को कहा, ...भाई जी, ये बात नहीं कर रहे, कागज मांग रहे हैं। सोमवार को ट्रैफिक मेजिस्ट्रेट शिमला की ओर से वाहनों की जांच के लिए हीरा नगर में नाका लगाया गया था। ट्रैफिक मेजिस्ट्रेट के आदेशों पर जब बस के कागज मांगे गए तो ड्राइवर कंडक्टर कोई भी कागज नहीं दिखा पाए। जवाब दिया पासिंग के लिए कागजात जमा करवाए हैं। पासिंग स्लीप मांगी तो कहा रसीद लाला जी के पास है। ड्राइवर कंडक्टर दोनों वर्दी में नहीं थे, जब पूछा वर्दी क्यों नहीं पहनी तो जवाब मिला धोने को दी है। कंडक्टर से लाइसेंस मांगा तो जवाब मिला बनाने को दिया है। टिकट मांगी तो बताया कि टिकटें तो है ही नहीं। फर्स्ट एड बाक्स पूछा तो बताया खराब हो गया था फेंक दिया। तमाम अनियमितताएं पाए जाने के बाद ट्रैफिक मैजिस्ट्रेट ने बस को जब्त करने के आदेश दे दिए। हीरानगर में सोमवार को लगाए गए नाके के दौरान करीब 418 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 44 वाहनों के चालान कर 20,100 रुपये जुर्माना वसूला गया। बिना कागजात से चलाया जा रहा एक दो पहिया वाहन भी जब्त किया गया। इसके अलावा वाहनों में लगाई गईं अतिरिक्त लाइटें भी उतरवाई गई।

- 44 वाहनों के किए चालान, दो वाहन जब्त
हीरानगर में निरीक्षण के दौरान चार सौ से अधिक वाहनों की जांच की गई। अनियमितताएं पाए जाने पर 44 वाहनों के चालान किए गए। बिना कागजात चल रही एक प्राइवेट बस और एक दो पहिया वाहन जब्त किया गया है। कार्रवाई के साथ वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों को लेकर जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

- बलजीत नायक
ट्रैफिक मेजिस्ट्रेट शिमला एवं किन्नौर
---
आरटीओ को लिखेंगे, कैंसल किया जाए बस का रूट परमिट
बिना दस्तावेजों के अवैध रूप से चलाई जा रही बस का रूट परमिट कैंसल करने के लिए ट्रैफिक मैजिस्ट्रेट आरटीओ शिमला को लिखेंगे। ट्रैफिक मैजिस्ट्रेट बलजीत नायक ने बताया कि बिना कागजात और यात्रियों को टिकट दिए बिना बसों का संचालन कर यात्रियों की जिंदगी को खतरे में डाला जा रहा है। ऐसी बसों के तुरंत रूट परमिट कैंसल किए जाने चाहिए। ---
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरलोड एचआरटीसी बस का चालान
निरीक्षण के दौरान एक ओवरलोड एचआरटीसी बस का भी चालान किया गया। सेदन घणाहट्टी रूट पर जा रही बस में क्षमता से अधिक सवारियां चढ़ाई गई थी। बस में ठूंस ठूंस कर स्कूली बच्चे चढ़ाए गए थे। निरीक्षण के लिए बस को रोकने के बाद जब ड्राइवर से लाइसेंस और बस के दस्तावेज मांगे गये तो ड्राइवर ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि लाइसेंस और कागज दफ्तर में है, चालान करना है तो कर दो।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed