{"_id":"5a0342894f1c1b65548bbdc5","slug":"151510163081-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर भ्रांतियां फैलाने वाला गिरोह सक्रिय","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोशल मीडिया पर भ्रांतियां फैलाने वाला गिरोह सक्रिय
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सोशल मीडिया पर तरह-तरह की भ्रांतियां फैलाने वाला गिरोह अब प्रदेश में सक्रिय हो गया है। यह शातिर गिरोह प्रदेश विधानसभा चुनावों में मतदान के लिए इस्तेमाल होने वाली ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के प्रति सोशल मीडिया पर इसका गलत प्रचार कर रहा है। जानकारी के मुताबिक यह शातिर सोशल मीडिया में मतदाताओं को भ्रमित कर रहा है। मीडिया में यह कह रहा है कि ईवीएम और वीवीपैट मशीनों से मतदान करने के बाद इसकी जानकारी लीक हो जाएगी कि आपने किसको अपना मतदान डाला है। पुलिस थाना में दी शिकायत में शिकायतकर्ता चुनाव अधिकारी हरबंस लाल ने बताया कि कुछ शातिर सोशल मीडिया में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के बारे में गलत भ्रांतियां फैला रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी सौम्या सांबशिवन ने बताया कि चुनाव अधिकारी की ओर से शिकायत आई है। मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि यह गिरोह बाहरी राज्यों में भी सोशल मीडिया पर तरह तरह का दुष्प्रचार करता है और अब प्रदेश में कर रहा है, जल्द इन्हें ट्रेस किया जाएगा।