फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   पांवटा में बेतरतीब खड़े वाहनों पर कसा शिकंजा

पांवटा में बेतरतीब खड़े वाहनों पर कसा शिकंजा

Sat, 03 Jun 2017 11:08 PM IST
Updated Sat, 03 Jun 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
पांवटा में बेतरतीब खड़े वाहनों पर कसा शिकंजा

विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों व अवैध पार्किंग पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। भीड़भाड़ वाले स्थलों पर जहां-तहां वाहन खड़े करने से दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। ऐसे शहरी क्षेत्र में नो पार्किंग स्थलों पर वाहन खड़े करने पर धड़ाधड़ चालान हो रहे हैं।
पांवटा यातायात पुलिस ने 4 दिनों में करीब 61 वाहनों के चालान कर 15 हजार जुर्माना राशि वसूली है। इस दौरान करीब 4 वाहनों को इंपाउंड कर लिया गया है। जुर्माना जमा नहीं करने पर कुछ वाहनों के चालान कोर्ट में भेजे गए हैं।
विज्ञापन

पांवटा यातायात पुलिस प्रभारी अशोक कुमार ने कहा कि तेज रफ्तार, नशा कर ड्राइविंग, बिना हेलमेंट व ट्रिपल राइडिंग दोपहिया वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा रही है। विभिन्न स्थलों पर ट्रैफिक पुलिस टीमों ने नाके लगाए। पिछले 4 दिनों से पांवटा यातायात पुलिस ने लापरवाह व बिगडै़ल वाहन चालकों के खिलाफ मोर्चा संभाल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में तेज रफ्तार, बाइक की बांसुरी हटा कर तेज धमाके व प्रेशर हुटर हॉर्न से डराने वालों, बाइकों से स्टंट मारने, नशा कर वाहन दौड़ाने व ट्रिपल राइडिंग करने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है। मुख्य बाजार पांवटा, रेस्ट हाउस से नगर परिषद कार्यालय होकर पटवार भवन तक, गुरुद्वारा साहिब से मिनी सचिवालय के बीच संपर्क मार्ग समेत भीड़भाड़ वाले स्थलों पर चेकिंग कर रही हैं। करीब ढाई दर्जन चालान शहरी क्षेत्र में बेतरतीब ढंग़ से वाहन खड़े कर लोगों को दिक्कतें पैदा करने वालों के किए गए हैं।

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों व नो पार्किंग स्थलों पर वाहन खड़े करने वालों पर कार्रवाई की जारी रही है। शहर में तेज रफ्तारी, ट्रिपल राइडिंग, घमाके करने वाले-प्रेशर हॉर्न, बिना हेलमेंट व नशे कर वाहन दौड़ाने वालों पर नजर रखी जा रही है।
--यातायात पुलिस ने किए 61 वाहनों के चालान, वसूला 15 हजार जुर्माना
--4 वाहनों को इंपाउंड किया गया, कुछ चालान कोर्ट को भेजे गए
--स्टंटबाज, अवैध पार्किंग, प्रेशर हॉर्न व तेज रफ्तारी पर अंकुश के प्रयास
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed