{"_id":"5932f3154f1c1b55598b4597","slug":"149651126420-nahan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी तरीके से सवा चार करोड़ निकालने वाला दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी तरीके से सवा चार करोड़ निकालने वाला दबोचा
Updated Sat, 03 Jun 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाहन/ कालाअंब (सिरमौर)। फर्जी चेक पर फर्जी साइन करके लगभग सवा चार करोड़ रुपये का चूना लगाने के मंसूबों पर बैंक अधिकारी की चौकसी ने पानी फेर दिया। हरियाणा की नामी कंपनी के सवा चार करोड़ रुपये की ट्रांजेक्शन रुकने के साथ ही इस जालसाजी को अंजाम देने वाला नटवरलाल को भी पुलिस ने दबोच लिया है। ऐसे में बबली नामक व्यक्ति की एक ही झटके में करोड़ पति बनने की उम्मीद धरी की धरी रह गई। पुलिस ने बबली के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की छानबीन की जा रही है
जानकारी के अनुसार राजेश मित्तल पुत्र विजय मित्तल निवासी अंबाला कैंट हैवी इंजीनियरिंग लिमिटेड यमुनानगर (हरियाणा) में सहायक महाप्रबंधक के पद पर तैनात है। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि दो जून को पंजाब नेशनल बैंक कालाअंब शाखा के प्रबंधक ने आईएसजीईसी हैवी इंजीनियरिंग लिमिटेड के अकाउंट अफसर प्रवीण विनायक को फोन पर सूचना दी कि इनकी कंपनी का एक चेक उनकी बैंक शाखा में निकासी के लिए आया है। बबली कुमार ने बैंक खाता में इस चेक को क्लीयरेंस के लिए लगाया है जिसमें 4 करोड़ 25 हजार 965 रुपये की राशि का भुगतान किया जाना है।
इस पर अकाउंट अफसर प्रवीण विनायक ने अपनी चेक बुक में जांच करके बैंक मैनेजर को बताया कि इस सीरियल नंबर का कोई भी चेक कंपनी की तरफ से किसी भी बबली कुमार को जारी नहीं किया गया है। इस पर जब चेक बुक की छानबीन की गई तो इस सीरियल नंबर का खाली चैक इसके पास ही मौजूद पाया गया। ऐसे में साफ है कि बबली कुमार ने बैंक में क्लीयरेंस के लिए जो चेक लगाया, वह जाली था।
विज्ञापन
पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने कहा है कि चेक पर एकाउंट आफिसर व सीनियर वाइस प्रेजीडेंट आरके शर्मा के जाली हस्ताक्षर किए गए हैं। बबली कुमार ने कंपनी का फर्जी चेक तैयार करके कंपनी को चूना लगाने की कोशिश की है। उधर, कालाअंब पुलिस ने शिकायत के आधार पर भादंसं की धारा 420, 467, 468, 471 व 511 के तहत मामला दर्ज किया है। एसएचओ योगेंद्र सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की छानबीन की जा रही है।
--बैंक अधिकारी की सतर्कता से दबोचा गया शातिर
--अधूरी रही करोड़ पति बनने की हसरत, केस दर्ज
----------------
------------भारद्वाज