फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   खबर चरस

कांगड़ा पुलिस ने नशा माफिया पर कसा शिकंजा

Sun, 29 Jul 2018 01:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sun, 29 Jul 2018 01:17 PM IST
विज्ञापन
खबर चरस

कांगड़ा पुलिस ने नशा माफिया पर शिकंजा कस दिया है। नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान में कांगड़ा पुलिस को लगातार दूसरे दिन बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। जिला मुख्यालय के साथ लगते दाड़ी में धर्मशाला पुलिस ने मंडी और हमीरपुर के दो युवकों से 850 ग्राम चरस बरामद की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एएसआई जगदीश चंद के नेतृत्व में धर्मशाला पुलिस स्टेशन की टीम उपरली दाड़ी में गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस टीम ने जब एक इनोवा कार को जांच के लिए रोका तो उसमें सवार युवक घबरा गए। इनमें से एक युवक ने भागने की कोशिश की। साथ ही उसने अपने हाथ में पकड़े एक पैकेट को झाड़ियों में फेंक दिया।
विज्ञापन


जब पुलिस ने पैकेट की तलाशी ली तो उसमें 850 ग्राम चरस बरामद हुई। चरस के साथ पकड़े गए आरोपियों की पहचान राहुल चौहान (22) पुत्र रमेश चौहान गांव गलोत डाकघर बहरी मंदिर तहसील और जिला हमीरपुर, जबकि दूसरे की मनदीप (32) पुत्र प्रेम सिंह वार्ड नंबर 6 रोपा कॉलोनी सरकाघाट जिला मंडी के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों को एनडीपीएस अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक संतोष पटियाल ने बताया कि छानबीन की जा रही है कि चरस को आरोपी कहां से लाए थे। उल्लेखनीय है कि बीते दिन नगरोटा बगवां में भी पुलिस ने एक जीप से कुल्लू के रहने वाले युवकों से एक किलो चरस बरामद की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed