फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   14 lakh rupee insurance fraud in hamirpur himachal pradesh

बीमा की राशि दोगुना मिलने का लालच देकर 14.50 लाख की ठगी

Mon, 18 Mar 2019 10:56 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़सर/हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़सर/हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 18 Mar 2019 10:56 AM IST
विज्ञापन
14 lakh rupee insurance fraud in hamirpur himachal pradesh

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के पुलिस थाना बड़सर के तहत एक व्यक्ति से बीमे के नाम पर 14 लाख 55 हजार 386 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यक्ति ने ठगी का पता चलने के बाद पुलिस थाना बड़सर में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


उपमंडल बड़सर की लोहारली पंचायत के बुठान गांव निवासी शिव कुमार पुत्र इंद्र सिंह के साथ बीमे के नाम पर यह ठगी हुई है। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि बीमा कंपनी ने मैच्योरिटी के समय जमा की गई राशि के करीब दोगुना राशि मिलने का हवाला दिया था।
विज्ञापन


इस पर पीड़ित ने वर्ष 2014 में कंपनी में अपने पैसे निवेश कर दिए। अब जबकि मैच्योरिटी का समय पूरा हो गया है तो उसे कंपनी ने कोई भी रुपये नहीं दिए। उलटे जब उसने कंपनी के अधिकारियों से बात की तो उन्होंने तीन लाख रुपये और सिक्योरिटी के रूप में जमा करवाने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

11 मार्च को शाम करीब पांच बजे कंपनी अधिकारी का फोन आया और उसने कहा कि आज पैसे निकलवाने का अंतिम दिन है, अगर आज पैसे नहीं निकाले जाते हैं तो यह पैसे शेयर मार्केट में लगा दिए जाएंगे और उन्हें नहीं मिलेंगे। शिव कुमार का कहना है कि कंपनी ने उसे लालच दिया कि पॉलिसी का समय पूरा होने पर उसे करीब 30 लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा लेकिन, अब कंपनी ने भुगतान नहीं किया है।

जबकि उसे कुल 14 लाख 55 हजार 386 रुपये का चूना लगा है। ठगी का आभास होने पर पीड़ित ने बड़सर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवा दी है। इस संबंध में डीएसपी जसवीर सिंह का कहना है कि पुलिस ने शिव कुमार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed