फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   कंपनी के बाहर किया प्रदर्शन

बघेरी सीमेंट प्लांट में कामगार की मौत पर बवाल

Sun, 03 Jun 2018 11:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नालागढ़ (सोलन)
अमर उजाला ब्यूरो, नालागढ़ (सोलन) Updated Sun, 03 Jun 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
कंपनी के बाहर किया प्रदर्शन

बघेरी स्थित सीमेंट प्लांट में तेज आंधी से शेड गिरने से दीवार की चपेट में आकर हुई कामगार की मौत से बवाल खड़ा हो गया। कामगारों ने शव कंपनी के गेट पर रखकर जमकर नारेबाजी की।पुलिस के मुताबिक कामगर के सिर पर दीवार गिरने से वह बुरी तरह घायल हो गया था। इसके बाद उसे पंजाब के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया था लेकिन उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


हादसे से गुस्साए लोगों ने कंपनी गेट पर मृतक का शव रखकर पीड़ित परिवार के लिए मुआवजा देने की मांग की। साथ ही अन्य कामगारों की उचित सुरक्षा का प्रबंध करने का आग्रह भी किया। बताया जा रहा है कि मृतक इस प्लांट में करीब 12 सालों से काम करता था। शुक्रवार को वह काम कर रहा था। इसी दौरान शेड तूफान से ढह गया। इसमें कामगार चंदन सिंह बुरी तरह घायल हो गया था जिसकी बाद में अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन


कामगारों के मुताबिक इस शेड के बारे में प्लांट प्रबंधकों को पहले कई बार बताया गया था। विधायक लखविंदर राणा, एसडीएम प्रशांत देष्टा, डीएसपी अनिल वर्मा सहित प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने में जुटे हुए थे। देर रात तक वार्ता का दौर जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पंजाब निवासी चंदन सिंह इस प्लांट में एक दशक से काम कर रहा था। वह प्लांट के भीतर मिस्त्री का काम करता था लेकिन शुक्रवार शाम 4.30 बजे वह हादसे का शिकार हो गया। एसडीएम प्रशांत देष्टा ने कहा कि देर रात तक वार्ता का दौर जारी है और प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed