फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   13 years old girl raped at kangra.

13 साल की नाबालिग से टैक्सी में रेप, तीन युवक गिरफ्तार

Thu, 07 Apr 2016 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा Updated Thu, 07 Apr 2016 09:45 AM IST
विज्ञापन
13 years old girl raped at kangra.
यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के कांगड़ा जिले का है।

नाबालिग के साथ एक युवक ने रेप कर दिया। टैक्सी में इसके चिल्लाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इसे युवकों के चंगुल से छुड़ाया। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के कांगड़ा जिले का है। यहां तेरह साल की नाबालिग से दुराचार का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


पुलिस ने दुराचार के आरोप में तीन युवकों को हिरासत में लिया है। वहीं, कांगड़ा थाने में एक हफ्ते में दुराचार का यह दूसरा बड़ा मामला है। इससे पहले भी नाबालिग के साथ हुए दुराचार के आरोप में दो युवक गिरफ्तार हैं। अब यकायक अन्य नाबालिग से दुराचार से इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन


पुलिस के पास मंगलवार रात को फोन आया कि कांगड़ा बाईपास पर किसी लड़की के चिल्लाने की आवाजें आ रही हैं। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर रवाना हो गया। वहां खड़ी एक कार का निरीक्षण करने पर पुलिस ने तेरह साल की एक किशोरी और तीन लड़कों को पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक युवक ने किया रेप, बाकी दो ने की छेड़खानी

13 years old girl raped at kangra.
डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि लड़की ने शिकायत में कहा है कि इनमें से एक युवक ने उसके साथ दुराचार किया, जबकि दो अन्य ने छेड़छाड़ की है।

पूछताछ के बाद लड़की ने पुलिस को बताया कि इनमें से एक लड़का उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले आया। बाद में उस लड़के का दोस्त उसे आगे मिला और वह भी उसके साथ चल पड़े। किशोरी ने शिकायत में कहा है कि रास्ते में उनका मोटरसाइकिल खराब हो गया।

बाद में उन दोनों ने टैक्सी किराये पर ली और बाईपास रोड पर आ गए। डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि लड़की ने शिकायत में कहा है कि इनमें से एक युवक ने उसके साथ दुराचार किया, जबकि दो अन्य ने छेड़छाड़ की है। तीनों लड़कों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने धारा 376, 354, 363 धारा 34 और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसवी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस गहराई से मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed