फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   रिकांगपिओ टैक्सी स्टैंड के पास मिला शव

रिकांगपिओ टैक्सी स्टैंड के पास मिला शव

Tue, 13 Jun 2017 09:03 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ टैक्सी स्टैंड  के पास मिला शव
सांगला (किन्नौर)।
विज्ञापन

रिकांगपिओ टैक्सी स्टैंड के पास एक व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ पहुंचाया। पुलिस जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब आठ बजे भगत नेगी ने रिकांगपिओ टैक्सी स्टैंड की सीढ़ियों के पास एक व्यक्ति को गिरा हुआ देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। प्राथमिक जांच में पुलिस जहरीला पदार्थ खाने से व्यक्ति की मौत मान रही है।

सूचना मिलने के बाद एएसआई संजीव कुमार की अगुवाई में मुख्य आरक्षी सन्नी बौद्ध, मुख्य आरक्षी दीपक, आरक्षी अरविंद, आरक्षी बाबूराम की टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान खयाडुप ज्ञाछों (51) निवासी गांव रारंग, तहसील मूरंग, जिला किन्नौर के रूप में हुई। पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया। डीएसपी किन्नौर बीडी भाटिया ने मामले की पुष्टि की। व्यक्ति के शव के पास स्प्रे की एक खाली शीशी भी मिली है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज करने के बाद छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed