{"_id":"5999b8114f1c1b3e588b4601","slug":"11503246353-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशाड़ा ढांक में मिला व्यक्ति का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशाड़ा ढांक में मिला व्यक्ति का शव
Updated Sun, 20 Aug 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर।
झाकड़ी थाना के तहत रविवार को पशाड़ा ढांक में एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक की जेब से आधार कार्ड के अनुसार उसकी पहचान गुरमेल सिंह (49) पुत्र वरियाम, निवासी देहरा, डाकघर जंबल, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति दारगोरा सड़क से नीचे पशाड़ा ढांक में गिरा पड़ा है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को करीब 100 मीटर नीचे ढांक से बाहर निकाला। डीएसपी देव नेगी ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खनेेरी अस्पताल भेज दिया। मामला दर्ज छानबीन की जा रही है। मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया है।