{"_id":"5994820f4f1c1b31768b4608","slug":"11502904847-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केएनएच में इलाज के लिए आई महिला के पैसे उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केएनएच में इलाज के लिए आई महिला के पैसे उड़ाए
Updated Wed, 16 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला।
कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) में बुधवार सुबह एक महिला का पर्स शातिर ने उड़ा लिया। महिला के मुताबिक पर्स में करीब दस हजार रुपये थे। चोरी का पता उस वक्त चला जब महिला टेस्ट के लिए बैग से पैसे निकालने लगी। तब उसने देखा कि थैले से पर्स गायब है। इसके बाद उसने चोरी होने का शोर मचाया और अस्पताल प्रबंधन को घटना की सूचना दी। इतना ही नहीं केएनएच में पुलिस गुमटी में तैनात पुलिस कर्मचारी से भी चोर को पकड़ने की गुहार लगाई लेकिन यहां मौजूद पुलिस ने कहा कि हम कुछ नहीं कर सकते। थाना छोटा शिमला में जाकर रपट दर्ज करवाओ। पर्स चोरी होने की वजह से महिला के पास घर लौटने के लिए किराया भी नहीं था जिस पर उसने अस्पताल में ही अपने एक परिचित से पैसे लिए।
मामला बुधवार सुबह लगभग पौने ग्यारह बजे का है। महिला समरहिल की रहने वाली है। यह अपना उपचार करवाने के लिए कमला नेहरू अस्पताल आई। डॉक्टर से चेकअप करवाने के बाद महिला वॉशरूम जाने लगी। वहीं बाहर एक महिला खड़ी थी, उसने अपना बैग उसे पकड़ा दिया। बैग में पर्स के अलावा मोबाइल और अन्य चीजें भी थी। जब वह वॉशरूम से लौट कर आई तो महिला बैग लेकर वहीं खड़ी थी। उसके हाथ में बैग थमा कर वह महिला चली गई। इसके बाद वह टेस्ट करवाने पहुंची। जब उसने टेस्ट फीस के लिए बैग में पर्स ढूंढा तो वह गायब था। पर्स चोरी होने की सूचना के बाद मौके पर लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने कहा कि चोरी का यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी यहां कई बार चोरी हो चुकी है। अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी चेक करने का दावा किया गया लेकिन उसमें चोरों का कोई सुराग नहीं लगा। बता दें कि पूरा अस्पताल परिसर सीसीटीवी की जद में नहीं है। ऐसे हालात में यहां तैनात पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। संदिग्धों पर नजर रखने में यहां तैनात पुलिस पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है।
.....
लापरवाही पड़ रही भारी : डॉ. एलएस चौधरी
केएनएच अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एलएस चौधरी ने कहा कि अस्पताल में जगह-जगह पर जेबकतरों से सावधान के बोर्ड लगा रखे हैं। सीसीटीवी भी हैं लेकिन लोगों को लापरवाही भारी पड़ रही है। ऐसे में चोरी की घटनाएं पेश आ रही हैं।