{"_id":"5b95550c867a5501370eee48","slug":"101536513292-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भालू के हमले में युवक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भालू के हमले में युवक घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:30 AM IST
विज्ञापन
PIC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भेड़-बकरी चराने गए एक गडरिये पर भालू ने हमला किया है। भालू के इस हमले में गडरिये को गहरी चोटें आई है। उपचार के लिए उसे आईजीएमसी लाया है। डॉक्टरों ने युवक का सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड व एक्सरे भी करवाया है। इमरजेंसी में डॉक्टरों की निगरानी में मरीज का इलाज चल रहा है। मामला डोडरा क्वार का है।
विज्ञापन
डोडरा क्वार के रहने वाला सूरज (36) भेड़-बकरियों को चराने के लिए अपने साथियों के साथ निकला था। अचानक झाड़ियों के बीच से भालू ने हमला बोल दिया। भालू के इस हमले में युवक का चेहरा बुरी तरह खराब हो गया है। इलाज के लिए उसे क्वार लाया।
विज्ञापन
यहां से रोहड़ूू और बाद में आईजीएमसी रेफर किया गया। सूरज के परिजन जितेंद्र ने बताया कि हमले के दौरान वह बेहोश हो गया था। जब भालू के हमले को दूसरे साथियों ने देखा तो शोर मचाया।
विज्ञापन
इसके बाद भालू वहां से भाग गया। हालांकि अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि मरीज की हालत अभी स्थिर है। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनक राज ने बताया कि उक्त मरीज का डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है।