{"_id":"5a1e9f654f1c1b8b688b5a54","slug":"101511956325-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी बस में 510 ग्राम चरस बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एचआरटीसी बस में 510 ग्राम चरस बरामद
Updated Wed, 16 May 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
चंबा। चंबा-देवीकोठी रूट पर जा रही एचआरटीसी की बस में पुलिस ने 510 ग्राम चरस पकड़ी है। चरस को बस के रैक में रखा गया था। हालांकि अभी तक चरस सप्लाई करने वाले का पता नही लग पाया। पुलिस चरस लेकर जा रहे आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नकरोड़ चौकी की पुलिस ने मंगलवार को चंबा-देवीकोठी मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चंबा-देवीकोठी रूट पर जा रही सरकारी बस में व्यक्ति चरस लेकर जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाके पर बस को रूकवाया और सवारियों के सामान की तलाशी लेना शुरू किया। चरस लेकर जा रहा व्यक्ति शातिर था उसने चरस को रैक में रखा हुआ था।
विज्ञापन
इसकी वजह से उसका पता नही लगा। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि चंबा-देवीकोठी रूट पर जा रही बस में चरस पकड़ी गई है।