फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   1.13 lakh robbed on Showing pistol in liquor shop parwanoo solan

शराब ठेके पर लूटपाट, पिस्टल दिखाकर 1.13 लाख ले उड़े शातिर

Tue, 02 Jul 2019 08:16 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परवाणू (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परवाणू (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 Jul 2019 08:16 PM IST
विज्ञापन
1.13 lakh robbed on Showing pistol in  liquor shop parwanoo solan
- फोटो : अमर उजाला

औद्योगिक शहर परवाणू में लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। शातिर पिस्टल की नोक पर शराब ठेके में लूटपाट कर फरार हो गए।  बताया जा रहा है कि करीब 1 लाख 13 हजार रुपये की नकदी पर अपना हाथ साफ किया है। लुटेरे ठेके से दो मोबाइल और एक शराब की बोतल भी अपने साथ ले गए। परवाणू पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस थाना परवाणू में ज्ञान चंद पुत्र माधी राम निवासी गांव लड़हेच, डाकघर मान तहसील अर्की जिला सोलन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि सोमवार रात को करीब साढ़े 11 बजे ठेके का सेल्समैन कंवर सिंह आधा शटर डाउन करके स्टॉक मिला रहा था। दो युवक शटर को उठाकर अंदर घुस आए। एक युवक, जिसने मुंह पर रुमाल बांध रखा था ने पिस्टल तान दी और फिर दूसरे युवक ने ठेके का शटर पूरी तरह से बंद कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों ने ठेके के गल्ले में रखी करीब 1 लाख 13 हजार रुपये निकाल लिए और शटर को बाहर से बंद कर फरार हो गए।  थाना प्रभारी परवाणू रूपेश कांत ने बताया कि सूचना मिलते ही अलर्ट जारी कर दिया गया था। पुलिस छानबीन में जुट गई है। ठेके से करीब 1 लाख 13 हजार रुपये लूटने का मामला आया है। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed