फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   crime

डेंटल कॉलेज के पर्ची काउंटर से महिला का पर्स उड़ा ले गए

Fri, 13 Sep 2019 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
crime
शिमला। आईजीएमसी परिसर के डेंटल कॉलेज में उपचार करवाने आई एक महिला का किसी ने पर्स उड़ा लिया। पीड़ित महिला इंद्रा शर्मा न्यू शिमला के सेक्टर-3 में रहती है और शुक्रवार को दांतों के उपचार के लिए डेंटल अस्पताल आई थी। महिला जब पर्ची काउंटर पर कर्मचारी से पर्ची ले रही थी तो किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका पर्स उड़ा लिया। पर्स में एटीएम, आधार कार्ड और राशन कार्ड के अलावा कई अहम दस्तावेज रखे थे। पर्स में करीब सात सौ रुपये थे। महिला का पर्स गायब होने के बाद वहां पर अफरातफरी मची लेकिन शातिर का कहीं कोई पता नहीं चल सका। महिला ने इस बारे में लक्कड़ बाजार पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे वह उपचार के लिए डेंटल अस्पताल गई थीं। पर्ची काउंटर पर काफी भीड़ थी। इसी बीच जैसे की महिला ने काउंटर से पर्ची ली तो किसी ने उसका पर्स उड़ा लिया। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि महिला की शिकायत पर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed