फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   crime

किसान भवन के उद्घाटन से पहले हजारों की चोरी

Sat, 24 Aug 2019 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
crime
सांकेतिक तस्वीर
शिमला। ढली में निर्मित किसान भवन के उद्घाटन से पहले ही शातिर भवन से हजारों का सामान ले उड़े। किसान भवन से शातिर करीब 43 नल खोलकर ले गए हैं। इसके अलावा भवन से 39 एंगल कॉक, एक किस्टन और एक मिक्सचर भी गायब है। मामले के बाद किसान भवन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठे हैं। भवन की निगरानी में रखे चपरासी की शिकायत पर ढली पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ढली कृषि उपज मंडी समिति की ओर से निर्मित किसान भवन में शातिरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस को दी शिकायत में चौकीदार ने कहा कि जब वह किसान भवन पहुंचा तो दरवाजे के ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो बाथरूम के नल और दूसरी फिटिंग का सामान भी गायब था। इसी बीच चौकीदार ने किसान भवन के प्रभारी को सूचना दी। तलाशी में पाया गया कि शातिर बाथरूमों से 43 नल, 39 एंगल कॉक, एक किस्टन और एक मिक्सचर उड़ा ले गए हैं। गायब सामान की कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई जा रही है। प्रभारी ने इसकी सूचना ढली पुलिस को दी। डीसीपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द शातिर गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed