फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   crime

पुलिसकर्मी ने किया अवैध निर्माण, नोटिस देने पर भी नहीं रोका काम

Sun, 27 Mar 2022 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
crime
शिमला। राजधानी में अवैध पार्किंग करने वाले लोगों के चालान काटने वाली शिमला पुलिस के एक कर्मचारी ने खुद पार्किंग बनाने के नाम पर अवैैध निर्माण कर दिया। मामला शहर के खलीनी वार्ड का है। यहां लोअर खलीनी वार्ड में एक पुलिस कर्मी ने नगर निगम से अनुमति लिए बिना पार्किंग निर्माण का काम शुरू कर दिया। इस पर स्थानीय लोगों ने पार्षद को सूचना दी। उन्होंने कहा कि कर्मी के कहने पर पुलिस यहां आए दिन आम लोगों के चालान काटती है। वहीं, खुद यह पुलिसकर्मी अवैध निर्माण कर पार्किंग बना रहा है। लोगों ने निगम की एपी शाखा में भी इसकी सूचना दी। दिन के समय इस क्षेत्र के कनिष्ठ अभियंता मौके पर पहुंचे और तुरंत काम रोकने के निर्देश दिए। इसे नोटिस जारी किया गया। लेकिन पुलिसकर्मी ने काम बंद करने से इंकार कर निर्माण जारी रखा। बाद में अभियंता ने इसके खिलाफ अवैध निर्माण का केस तैयार कर लिया। अब इसे आयुक्त कोर्ट में पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह पुलिसकर्मी किसी बड़े अफसर के साथ तैनात है। खाकी की धौंस जमाते हुए इसने नोटिस के बावजूद काम जारी रखा है। स्थानीय पार्षद पूरनमल ने कहा कि इस बारे में लोगों ने शिकायत दी थी। फिलहाल एपी शाखा ही इस मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed