{"_id":"cfc760edc4cadce1adc597b24435a1dd","slug":"cricketer-rishi-dhawan-scored-56-runs-in-team-a-in-australia","type":"story","status":"publish","title_hn":"आस्ट्रेलिया में बोला ऋषि धवन का बल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आस्ट्रेलिया में बोला ऋषि धवन का बल्ला
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Sat, 02 Aug 2014 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के स्टार क्रिकेटर ऋषि धवन का बल्ला आस्ट्रेलिया में भी खूब बोला। इंडिया ए से खेलते हुए ऋषि ने 56 रन की शानदार नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन के दम पर इंडिया ए में जगह पाने वाले ऋषि धवन ने अपनी शानदार पारी की बदौलत टीम की हार को टाल दिया। इंडिया ए ने चतुर्कोणीय वन डे सीरीज पर कब्जा जमा लिया है।
विज्ञापन
आस्ट्रेलिया में चार देशों की ए टीमों के बीच खेली गई प्रतियोगिता के फाइनल में 275 रन का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी इंडिया ए के 36 ओवर में छह विकेट सस्ते में गिर गए। ऋषि धवन ने अक्षर पटेल के साथ 93 रन की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ऋषि धवन ने 55 गेंदों में चार चौकों की मदद से 56 रन की नाबाद पारी खेली। मंडी के क्रिकेट प्रेमियों ने ऋषि धवन की इस शानदार पारी पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि अब टीम इंडिया में उनके खेलने की संभावना पक्की है।
उधर, मंडी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राणा का कहना है कि ऋषि धवन मंडी जिला ही नहीं, बल्कि हिमाचल के गौरव हैं। अपनी मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।
उन्होंने उम्मीद जताई है कि ऋषि धवन अपने प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया की ओर से अवश्य खेलेंगे।