फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cricket World Cup: David Warner will play again at Dharamsala Stadium under the captaincy of Pat Cummins

Cricket World Cup: पैट कमिंस की कप्तानी में धर्मशाला स्टेडियम में फिर खेलेंगे डेविड वार्नर

Tue, 08 Aug 2023 01:41 PM IST
Krishan Singh मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 08 Aug 2023 01:41 PM IST
सार

भारत में हो रहे आईसीसी वनडे क्रिकेट विश्वकप में 28 अक्तूबर को धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। 

विज्ञापन
Cricket World Cup: David Warner will play again at Dharamsala Stadium under the captaincy of Pat Cummins
पैट कमिंस व डेविड वार्नर - फोटो : संवाद

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वार्नर एक बार फिर अपने पंसदीदा मैदान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में खेलते नजर आएंगे। भारत में हो रहे आईसीसी वनडे क्रिकेट विश्वकप में 28 अक्तूबर को धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। वार्नर अपने पंसदीदा मैदान में कमिंस की कप्तानी में खेलेंगे।आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के लिए दो महीने पहले ही ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने अपनी संभावित टीम को घोषणा कर दी है। इसमें डेविड वार्नर को जगह दी है। विदेशी टीम में पैट कमिंस (कप्तान), शॉन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, एरॉन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जाम्पा शामिल हैं। 

विज्ञापन


पहले टेस्ट-आईपीएल खेल चुके हैं यहां 
वार्नर साल 2012 में आईपीएल मैच के दौरान भी एचपीसीए मैदान में खेल चुके हैं। साल 2017 में हुए भारत-ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट के दौरान वार्नर ने पहली इनिंग में अर्धशतक लगाया था। मई 2022 में आईपीएल के दौरान दिल्ली के कप्तान रूप में वार्नर यहां मैच खेल चुके हैं। धर्मशाला स्टेडियम उन्हें बहुत पसंद है। जनवरी में वार्नर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर धर्मशाला स्टेडियम की फोटो शेयर कर लिखा था कि मैं इस मैदान पर आने के लिए बहुत उत्सुक हूं, क्या आप मुझे मैदान का नाम बता सकते हैं। देश-विदेश के क्रिकेटर धर्मशाला स्टेडियम में खेलना पसंद करते है। यह मैदान केवल अपनी खूबसूरती से ही नहीं बल्कि अपनी तेज पिचों के लिए भी खिलाड़ियों का पंसदीदा मैदान बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed