{"_id":"653bac9ce3a5d6bd440430fc","slug":"cricket-world-cup-2023-australia-v-new-zealand-cricket-match-in-hpca-cricket-stadium-dharamshala-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"AUS vs NZ: धर्मशाला स्टेडियम में खूब चला है स्पिनरों का जादू, जांपा और सैंटनर पर रहेंगी सबकी निगाहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AUS vs NZ: धर्मशाला स्टेडियम में खूब चला है स्पिनरों का जादू, जांपा और सैंटनर पर रहेंगी सबकी निगाहें
Sat, 28 Oct 2023 10:34 AM IST
अरविन्द ठाकुर
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 28 Oct 2023 10:34 AM IST
सार
धर्मशाला स्टेडियम में अब तक हुए विश्वकप के चार मैचों में स्पिन गेंदबाजों को जादू खूब चला है। चारों मुकाबलों में स्पिनरों ने 18 विकेट चटकाए हैं।
विज्ञापन
मिचेल सैंटनर
विस्तार
न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया मैच में मिचेल सैंटनर और एडम जांपा पर सबकी निगाहें रहेंगी। वे घूमती गेंदों पर बल्लेबाजों को परेशान करते नजर आएंगे। विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर एडम जांपा और न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं। जांपा 13 विकेट लेकर पहले और सैंटनर 12 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर हैं। धर्मशाला स्टेडियम में अब तक हुए विश्वकप के चार मैचों में स्पिन गेंदबाजों को जादू खूब चला है।
विज्ञापन
चारों मुकाबलों में स्पिनरों ने 18 विकेट चटकाए हैं। धर्मशाला की पिच तेज गेंदबाजों के लिए तो मदद करती है लेकिन स्पिनर भी इस पर कमाल दिखाते हुए विकेट हासिल कर रहे हैं। शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के एडम जांपा और न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर भी मैच का रुख बदल सकते हैं। विश्वकप में विकेट चटकाने के मामले में दूसरे स्थान पर बरकरार न्यूजीलैंड के गेंदबाज मिचेल सैंटनर ने भारत के खिलाफ एक विकेट हासिल किया है।
विज्ञापन
जबकि एडम जांपा धर्मशाला स्टेडियम में पहला मैच खेलेंगे। इससे पहले यहां बांग्लादेश के कप्तान शाकिब ने दो मैचों में चार, बांग्लादेश के मेहंदी हसन मिराज ने तीन और मेहंदी हसन ने चार विकेट हासिल चटकाए थे। वहीं, इंग्लैंड के आदिल राशदि ने एक, दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज और भारत के कुलदीप यादव ने भी एक-एक विकेट लिया था।
विज्ञापन