{"_id":"6ba3c50e5c7b9c3efded63776fdabf9d","slug":"cricket-turnament-at-kotshera-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन की तूफानी बल्लेबाजी, टीम जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिन की तूफानी बल्लेबाजी, टीम जीती
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 01 Oct 2014 09:52 AM IST
विज्ञापन
राजीव गांधी महाविद्यालय कोटशेरा ने इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबलों में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में जगह बना ली। लगातार चार मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची क्रिकेट टीम का अगला लक्ष्य अब ट्राफी जीतना है।
विज्ञापन
कप्तान सचिन ने औसतन हर मैच में शानदार बल्लेबाजी की। कोटशेरा और अर्की के बीच हुए मुकाबले में कोटशेरा ने अर्की कॉलेज को 133 रन से मात दी। इसमें सचिन ने 45 रन ठोंके। एचपीयू पीजी सेंटर की टीम के साथ हुए मैच में कोटशेरा ने विवि की टीम को छह विके ट से हराया।
विज्ञापन
इस मैच में भी कप्तान सचिन ने सबसे अधिक 40 रनों का योगदान दिया। करसोग कॉलेज के साथ हुए मैच में सचिन ने 50 रन बनाकर मैच को जीताया। रामपुर में पीजी कॉलेज रामपुर को भी कोटशेरा की टीम ने पछाड़ कर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
यहां सचिन ने नाबाद 150 रन बनाए। एक अक्तूबर को अब कॉलेज की टीम सेमीफाइनल में सुंदरनगर में भिड़ेगी।