{"_id":"61d6d68912381363053f1938","slug":"cricket-stadium-dharamshala-closed-for-tourists-amid-surge-in-covid-cases-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में खिलाड़ियों, पर्यटकों के आने पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में खिलाड़ियों, पर्यटकों के आने पर रोक
Thu, 06 Jan 2022 05:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 06 Jan 2022 05:17 PM IST
सार
क्रिकेट स्टेडियम, इंडोर स्टेडियम और सिंथेटिक ट्रैक के बाहर नो एंट्री का नोटिस लगा दिया गया है। खिलाड़ियों को अब घर पर ही अभ्यास करना होगा। कोरोना की नई एसओपी में स्टेडियम में जिम को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद सरकार की नई गाइडलाइन पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला और इंडोर स्टेडियम को आगामी आदेशों तक पर्यटकों और खिलाड़ियों के लिए बंद कर दिया गया है। इसके अलावा धर्मशाला स्थित इंडोर स्टेडियम और सिंथेटिक ट्रैक में भी अब खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
क्रिकेट स्टेडियम, इंडोर स्टेडियम और सिंथेटिक ट्रैक के बाहर नो एंट्री का नोटिस लगा दिया गया है। खेल विभाग के इंडोर स्टेडियम में रोजाना सैकड़ों खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। खिलाड़ियों को अब घर पर ही अभ्यास करना होगा। कोरोना की नई एसओपी में स्टेडियम में जिम को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
एचपीसीए के प्रशासनिक प्रबंधक कर्नल एचएच मन्हास ने बताया कि नई जारी एसओपी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को पर्यटकों की एंट्री के लिए बंद कर दिया है। अब कोई भी पर्यटक स्टेडियम के अंदर प्रवेश नहीं कर सकेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए एंट्री गेट पर बोर्ड लगा दिया गया है।
विज्ञापन
जिला खेल अधिकारी नरेश पाल गुलेरिया ने बताया कि कोरोना को लेकर सरकार की नई एसओपी आने के बाद इंडोर स्टेडियम और सिंथेटिक ट्रैक को खिलाड़ियों और लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। अब नए आदेश आने के बाद ही इन्हें खोला जाएगा।