फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cricket: Preparations begin for India Sri Lanka T20 match in Dharamsala, stadium closed from pavilion side

क्रिकेट: धर्मशाला में भारत-श्रीलंका टी-20 मैच की तैयारियां शुरू, पवेलियन साइड से स्टेडियम बंद

Wed, 05 Jan 2022 01:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 05 Jan 2022 01:07 PM IST
सार

एचपीसीए के सचिव सुमित शर्मा ने कहा कि अंतर जिला प्रतियोगिता की सफलता के बाद एचपीसीए ने मार्च में होने वाले भारत-श्रीलंका के बीच अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसमें मैदान की पिच और आउट फील्ड के अलावा सभी प्रकार के छोटे-बड़े कामों को किया जाएगा।

विज्ञापन
Cricket: Preparations begin for India Sri Lanka T20 match in Dharamsala, stadium closed from pavilion side
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 15 मार्च को होने वाले भारत-श्रीलंका के मैच से एक माह पूर्व मैदान को तैयार कर दिया जाएगा। इसके लिए 15 फरवरी तक मैदान की पिच सहित आउट फील्ड को तैयार करने को टारगेट रखा गया है। पिच क्यूरेटर सुनील चौहान ने अपने ग्राउंड स्टाफ को मैदान की पिच और आउटफील्ड को तैयार करने के लिए विशेष सुझाव दिए हैं। इसके लिए मैदान को पवेलियन साइड से पूरी तरह से बंद कर दिया ताकि वहां से फील्ड में कोई प्रवेश न कर सके। अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन पर बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष और एचपीसीए के निदेशक अरुण धूमल ने भी अंतरराष्ट्रीय मैच की तैयारियों के चलते पिच क्यूरेटर को मैदान की पिच और आउटफील्ड को तैयार करने के लिए कहा था। 

विज्ञापन

एचपीसीए ने शुरू दी है तैयारियां: सुमित 

एचपीसीए के सचिव सुमित शर्मा ने कहा कि अंतर जिला प्रतियोगिता की सफलता के बाद एचपीसीए ने मार्च में होने वाले भारत-श्रीलंका के बीच अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसमें मैदान की पिच और आउट फील्ड के अलावा सभी प्रकार के छोटे-बड़े कामों को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैदान में कुल नौ पिच हैं। इनमें एक पिच को मैच के लिए तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन


धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में कुल नौ पिच है। मैदान में पिच और आउटफील्ड के अलावा सभी स्टैंडों में कुर्सियों की मरम्मत के साथ मैच से पहले पेंट के काम को करवाएगा। इसके अलावा फ्लड लाइट की भी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed