फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cricket matches in 17 assembly seats in hamirpur winning team will get one lakh prize money

17 विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ होंगे क्रिकेट मैच, विजेता को मिलेंगे एक लाख

Mon, 14 May 2018 01:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सुजानपुर (हमीरपुर)
अमर उजाला ब्यूरो, सुजानपुर (हमीरपुर) Updated Mon, 14 May 2018 01:42 PM IST
विज्ञापन
cricket matches in 17 assembly seats in hamirpur winning team will get one lakh prize money

प्रदेश में पहली बार संसदीय क्षेत्र पर आधारित क्रिकेट प्रतियोगिता 15 मई से शुरू होगी। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले सभी 17 विधानसभा क्षेत्रों में 15 मई से एक साथ मैचों का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद तीन जिला मुख्यालयों हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर में मैच होंगे और फिर फाइनल होगा। 

विज्ञापन


सर्व कल्याणकारी संस्था के युवा संपर्क विंग के संयोजक अभिषेक राणा ने कहा कि इस प्रतियोगिता के तहत एक लाख का प्रथम पुरस्कार, दूसरे पुरस्कार में 51000 और तीसरे पुरस्कार में 21000 का  इनाम रखा गया है। इसके अलावा विधानसभा स्तर पर आयोजित मैचों के लिए अलग से पुरस्कार होंगे। प्रतियोगिता के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं।

विज्ञापन

विधानसभा स्तर पर 16-16 ओवर के मैच होंगे

cricket matches in 17 assembly seats in hamirpur winning team will get one lakh prize money

अभिषेक ने कहा कि जिला हमीरपुर के मैच हमीरपुर, बड़सर, सुजानपुर, भोरंज, नादौन और धर्मपुर में आयोजित किए जाएंगे। जबकि बिलासपुर जिला के मैच बिलासपुर, नैनादेवी, झंडूता और घुमारवीं में खेले जाएंगे।

वहीं ऊना जिला के मैच ऊना, हरोली, चिंतपूर्णी, अंब, कुटलैहड़, देहरा और जसवां परागपुर में आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि विधानसभा स्तर पर 16-16 ओवर, जबकि जिला स्तर पर 20-20 ओवर के मैच होंगे। खिलाड़ियों के पास हिमाचली बोनाफाइड सर्टिफिकेट होना जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed