फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cricket: Dharamsala ground to become more green for India-Sri Lanka match

क्रिकेट: भारत-श्रीलंका मैच के लिए और हरा-भरा बनेगा धर्मशाला का मैदान

Tue, 11 Jan 2022 09:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 11 Jan 2022 09:44 PM IST
सार

15 मार्च को प्रस्तावित भारत-श्रीलंका के बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पिच क्यूरेटर सुनील चौहान की अध्यक्षता में प्रस्तावित मैच के लिए मैदान को संवारने का कार्य शुरू कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Cricket: Dharamsala ground to become more green for India-Sri Lanka match
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला - फोटो : संवाद

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला की आउट फील्ड जैविक खाद से और हरी-भरी होगी। एचपीसीए प्रबंधन इसके लिए जैविक खाद का प्रयोग करेगा। मैदान के एक स्क्वेयर मीटर के दायरे में एक किलो खाद का प्रयोग किया जाएगा। पिच के 836 स्क्वेयर मीटर के एरिया में नैनो यूरिया तरल खाद का छिड़काव किया जाएगा। 

विज्ञापन


15 मार्च को प्रस्तावित भारत-श्रीलंका के बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पिच क्यूरेटर सुनील चौहान की अध्यक्षता में प्रस्तावित मैच के लिए मैदान को संवारने का कार्य शुरू कर दिया गया है। मंगलवार को सबसे वहले मैदान की आउट फील्ड की ग्रेडन मशीन से वर्टी कटिंग की जा रही है। इससे मैदान की मृत घास को बाहर निकाला जा रहा है। इसके बाद मृत पड़ी घास मशीन और हाथों की मदद से उठा जाएगा। 
विज्ञापन


एचपीसीए के चीफ पिच क्यूरेटर सुनील चौहान ने बताया कि 15 मार्च 2022 को प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए 20 फरवरी मैदान की पिच और आउटफील्ड को तैयार कर दिया जाएगा। मैच में आउटफील्ड को जैविक खाद से हरा-भरा किया जाएगा। जबकि पिच पर नैनो यूरिया तरल खाद का प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राउंड स्टाफ की टीम तय समय  से पूर्व मैदान के काम को पूरा कर लेगी। मैच के दौरान अन्य मैदानों को प्रशिक्षित ग्राउंड स्टाफ को भी बुलाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed