{"_id":"62750a3ab36f204a171cb0f1","slug":"cricket-championship-in-sundernagar-mandi-himachal-praesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदरनगर: 19 मई से क्रिकेट का धूमधड़ाका, टीमों पर बरसेंगे हजारों के इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंदरनगर: 19 मई से क्रिकेट का धूमधड़ाका, टीमों पर बरसेंगे हजारों के इनाम
Fri, 06 May 2022 05:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 06 May 2022 05:15 PM IST
सार
विधायक राकेश जम्वाल ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रत्येक टीम में 15 खिलाड़ी होंगे। टीमों को किसी भी प्रकार का प्रवेश शुल्क नहीं देना होगा। टीमों को वर्दी और किट भी प्रतियोगिता की आयोजन समिति की ओर से उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंडी के सुंदरनगर में ‘खेलेगा युवा खिलेगा युवा’ थीम पर 19 मई से क्रिकेट प्रतियोगिता होने जा रही है। यह एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर के खेल मैदान में खेली जाएगी। इसमें सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र की 48 पंचायतों, नगर परिषद के 13 वार्डों सहित विधायक, एसडीएम और पत्रकार एकादश की कुल 64 टीमें भाग लेंगी।
विज्ञापन
विधायक राकेश जम्वाल ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रत्येक टीम में 15 खिलाड़ी होंगे। टीमों को किसी भी प्रकार का प्रवेश शुल्क नहीं देना होगा। टीमों को वर्दी और किट भी प्रतियोगिता की आयोजन समिति की ओर से उपलब्ध करवाई जाएगी। टीम का खिलाड़ी संबंधित पंचायत या वार्ड का रहने वाला ही होना चाहिए।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान कुल 65 मैच होंगे। शुरुआती मैच 15-15 ओवर के होंगे। इसके बाद अंतिम शृंखला में होने वाले मैच 20 ओवर के होंगे। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 51,000, उपविजेता को 31,000, तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 21,000 और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 11,000 रुपये की नकद राशि बतौर पुरस्कार दी जाएगी।
विज्ञापन
मैन ऑफ द सीरीज, मैन ऑफ द मैच, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, गेंदबाज, विकेट कीपर, फील्डर और अनुशासित टीम, अंपायरों को भी पुरस्कार दिए जाएंगे। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, प्रतियोगिता के संयोजक अनिल गुलेरिया, सचिव दिव्या प्रकाश, जिला भाजपा महामंत्री ओमप्रकाश नायक और मीडिया प्रभारी सुरेंद्र पाल भारद्वाज मौजूद रहे।