फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CRI Kasauli Karamchari Union Election 80 Employees Cast Vote

Solan News: सीआरआई कर्मचारी यूनियन की कमान चढ़ता सूरज पैनल के हाथ, रविकांत बने प्रधान

Wed, 20 Sep 2023 10:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 20 Sep 2023 10:28 PM IST
सार

चढ़ता सूरज पैनल ने शेर पैनल को सभी सीटों पर क्लीन स्वीप दिया। चुनाव में 278 कर्मचारी मतदाताओं में से 273 ने अपने मत का प्रयोग किया। ऐसे में मतदान करीब 98 फीसदी रहा।

विज्ञापन
CRI Kasauli Karamchari Union Election 80 Employees Cast Vote
सीआरआई कर्मचारी यूनियन की कमान चढ़ता सूरज पैनल के हाथ - फोटो : संवाद

विस्तार

देश के एकमात्र संस्थान केंद्रीय अनुसंधान संस्थान (सीआरआई) कसौली में कर्मचारी यूनियन की कमान चढ़ता सूरज पैनल के हाथ में सौप दी है। चढ़ता सूरज पैनल ने शेर पैनल को सभी सीटों पर क्लीन स्वीप दिया। चुनाव में 278 कर्मचारी मतदाताओं में से 273 ने अपने मत का प्रयोग किया। ऐसे में मतदान करीब 98 फीसदी रहा।

विज्ञापन


प्रधान पद के लिए चढ़ता सूरज पैनल से रविकांत ने शेर पैनल से प्रधान पद के प्रत्याशी जितेंद्र सिंह को मात्र आठ मतों हराया। रविकांत को 140 मत विजयी घोषित किया गया। वहीं उपप्रधान पद पर चढ़ता सूरज पैनल से नरेंद्र ठाकुर ने शेर पैनल के भूपेंद्र ठाकुर को 15 मत से मात दी। चढ़ता सूरज पैनल के नरेंद्र ठाकुर को 144 मत से जीत हासिल की। जबकि महासचिव पद पर चढ़ता सूरज पैनल से रणधीर सिंह ने शेर पैनल के अजीतपाल को 10 मत के अंतर से पराजित किया। रणधीर सिंह को 141 मत पड़े।
विज्ञापन


संयुक्त सचिव पद के लिए चढ़ता सूरज पैनल के अकिंत ने अपने प्रतिद्वदी शेर पैनल से मोहन सिंह को 41 मतों से पराजित किया। इस दौरान अंकित को 157 मत पड़े। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद के लिए सूरज पैनल के शिव नारायण अत्रि ने 35 मतों के अंतर से शेर पैनल के वेद प्रकाश अत्रि को मात दी। शिव नारायण अत्रि को 154 मत पड़े और जीत हासिल की। प्रधान एक और उपप्रधान एक मतों को रद्द करार भी दिया गया। जीते हुए चढ़ता सूरज पैनल ने जीत पर सभी का धन्यवाद किया और शाम को जश्न मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले चुनाव के लिए सुबह से ही काफी उत्साह कर्मचारियों में देखा गया। मतदान की प्रक्रिया सुबह 8:30 बजे शुरू होकर शाम 5:00 बजे तक चली। सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक आरएंडटी विंग परिसर में मतदान हुआ। इसके बाद 11:00 से 5:00 बजे तक मुख्य परिसर में मतदान हुआ।


अहम पदों में रही काटें की टक्कर
प्रधान और उप प्रधान पद के लिए दोनों पैनल में काटें की टक्कर देखी गई। काफी नजदीकी मुकाबले के बाद भी चढ़ता सूरज पैनल ने जीत दर्ज करवाई है। यूनियन के चुनाव को लेकर स्थानीय राजनीति भी गरमाई हुई थी। बीते एक सप्ताह से सभी बुधवार दिन का इंतजार कर रहे थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed